cbse board exam 2021 10th exam datesheet 12th exam date nishank declared
ऑफलाइन या ऑनलाइन कैसे होंगी परीक्षाएं?
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कोरोना काल के बीच सीबीएसई (CBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है / शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बोर्ड परीक्षाओं की डेट का ऐलान कर दिया है / इसके अनुसार कक्षा 10वीं 12वी की CBSE Board Exam 4 मई से 10 जून तक होंगी /
. .आपको बता दें कि कोरोना महामारी के चलते स्कूल-कॉलेज लंबे समय से बंद चल रहे हैं / ऑनलाइन क्लासेज के जरिए बच्चों को पढ़ाया जा रहा है / इस बीच अटकलें लगाईं जा रही थीं कि केंद्र सरकार ऑनलाइन ही परीक्षा ले सकती है / मार्च या अप्रैल में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित हो सकती हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री ने अपने कल के बयान में स्पष्ट कर दिया था कि परीक्षाएं ऑफलाइन ही आयोजित होंगी /
.
.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस दौरान मेरे अभिभावक भी पीछे नहीं रहे हैं / टीचर तो योद्धा बनकर आगे रहे हैं / अभी कुछ छात्र छात्राएं हैं जहां ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध नहीं हैं / वहां वन नेशन वन डिजिटल की बात कही थी / छात्रों को डीटीएच के जरिये टीवी के माध्यम से पढाया गया /
. .मुझे गर्व होता है, कि शैक्षणिक गतिविधियां चरमराई नहीं हैं / हम टीचर,स्टूडेंट से संवाद करते रहे / 25 करोड तक को परीक्षा कराया / नीट कोरोना काल की सबसे बडी परीक्षा रही है / पहले जहां हम मोबाइल पर सिर्फ दोस्तों से बात करते थे, अब वो मोबाइल पढा रहा है / दीक्षा जहां मोबाइल पर वहीं टीवी पर स्वयंप्रभा के जरिये छात्र सीख रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
cbse board exam 2021 10th exam datesheet 12th exam date nishank declared




































