nirbhaya in badaun like a rod in a private part after a gang rape wounds of life on lungs and ribs UP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक महिला के साथ निर्भया जैसी विभत्स घटना को दोहराने का मामला सामने आया है / जानकारी के अनुसार हैवानियत एक अधेड़ महिला के साथ हुई है / महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी मौत हो गई / पीड़िता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है /
. .रिपोर्ट के मुताबिक महिला के गुप्तांग में रॉड जैसी किसी चीज से हमला किया गया, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आई हैं / पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की पसली और पैर तोड़ दिए गए और फेफड़े पर भी वजनदार चीज से हमला किया गया है / इस घटना के बाद मौके पर एसएसपी ने तुरंत एसपी देहात को भेजा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें बनाई गई हैं /
.पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी महंत समेत उसके एक साथी और ड्राइवर के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है / घटना के 18 घंटे बाद पीड़िता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया / ऐसे में परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने केस दर्ज करने में देरी की / यह घटना रविवार रात की है और महिला का पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ था, हालांकि पुलिस ने मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया है /
.

यह सनसनीखेज वारदात उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव की है / यहां गांव की एक महिला पास के गांव स्थित एक मंदिर पर रविवार की शाम को गई थी / इसके बाद वो लौट कर नहीं आई / स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात करीब 12 बजे एक कार सवार और दो अन्य शख्स महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए / महिला की रात में ही मौत हो गई / बताया जाता है कि इससे पहले आरोपी महिला को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए चंदौसी भी ले गए थे /
.परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है / परिजनों का कहना है कि उघैती के थानेदार रावेंद्र प्रताप सिंह शिकायत के बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे / सोमवार दोपहर वारदात के 18 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया / महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया / शाम को रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें थीं/ काफी खून भी निकल गया था / रिपोर्ट में कोई वजनदार चीज से वार करने का भी जिक्र है /
.गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में लापरवाही बरतने व घटना को दबाने के मामले में थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह को एसएसपी संकल्प शर्मा ने निलंबित कर दिया है / थानाध्यक्ष ने पुलिस के आलाधिकारी को ग़ुमराह करते हुए बताया था की महिला की कुएं में गिरने से मौत हुई है, लेकिन ग्रामीणों व परिजनों के हंगामे के बाद थानाध्यक्ष की लापरवाही उजगार हुई / जब एसएसपी ने संकल्प शर्मा ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर कार्रवाई की है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
nirbhaya in badaun like a rod in a private part after a gang rape wounds of life on lungs and ribs UP




































