[smartslider3 slider=7].
[smartslider3 slider=8].
NRI bride can not run away from brides abroad
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नवांशहर : ऐसे एन.आर.आई. दूल्हों की अब खैर नहीं जो शादी के चंद दिनों बाद ही अपनी दुल्हन को छोड़कर विदेश भाग गए / अब ऐसे एन.आर.आई. दूल्हों का पासपोर्ट रद्द किया जाएगा /
[smartslider3 slider=9].
[smartslider3 slider=10].
रिजनल पासपोर्ट ऑफिस ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के ऐसे दूल्हों के पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है / पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में ऐसे एन.आर.आई. दूल्हों की संख्या 13 हजार बताई जाती है जिसमें ज्यादा पंजाब के हैं /
[smartslider3 slider=11].
[smartslider3 slider=14].
रिजनल पासपोर्ट ऑफिसर ने सभी जिलों के एस.एस.पी. को ऐसे केसों की डिटेल मांगी है, जहां एन.आर.आई. दूल्हे कुछ ही समय में दुल्हन को छोड़ कर विदेश भाग गए हैं / सरकार के इस फैसले को अदालतों में धक्के खा रही पीड़ित लड़कियां अपने लिए राहत जरूर मान रही हैं /
[smartslider3 slider=15].
मगर वे कहती हैं कि एन.आर.आई. पतियों पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म के मामले दर्ज होने चाहिएं क्योंकि विदेशों से भारत आने के बाद वे लोग यहां कुछ दिन रह कर लड़कियों को विश्वास में लेते हैं और उनसे शादी करके कुछ समय उनके साथ बिताने के बाद विदेश भाग जाते हैं /
[smartslider3 slider=17].
पीड़ित लड़कियों का यह भी कहना है कि इस तरह के मामले लोकल पुलिस की बजाय सीधे एन.आर.आई. थाने में जाने चाहिएं क्योंकि पुलिस के पास जाने पर जांच के नाम पर एक लंबा समय बीत जाता है और आरोपी को विदेश भागने का आसानी से मौका मिल जाता है उन्होंने रिजनल पासपोर्ट कार्यालयों की तरफ से धोखेबाज एन.आर.आई. दूल्हों के पासपोर्ट रद्द किए जाने की कारवाई की सराहना करते हुए कहा कि इसमें बहुत तेजी लाए जाने की जरूरत है /
[smartslider3 slider=18].