PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विधानसभा में आज बजट सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने किया हंगामा, अकाली दल ने राज्यपाल के अभिभाषण की फाड़ी प्रतियां,

first day of punjab assembly budget session chandigarh Punjab

first day of punjab assembly budget session chandigarh Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है / सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ / जब राज्यपाल विधानसभा का अभिभाषण पढ़कर बाहर जा रहे थे तो विधानसभा परिसर के गेट तक विपक्षी विधायकों ने जमकर नारेबाजी की और स्वागत के लिए बिछाए गए रेड कारपेट को भी हटा दिया /

.

.

शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आम आदमी पार्टी ने विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा और लोक इंसाफ पार्टी के विधायकों ने अलग-अलग जगहों पर राज्यपाल के जाने के रास्ते में उनके खिलाफ नारेबाजी की / इससे पहले जब राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर विधानसभा में प्रवेश कर रहे थे तो शिरोमणि अकाली दल विधायकों ने राज्यपाल गो बैक के नारे लगाए / भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है /

.

.

इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मौजूदा कैप्टन सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर फ्रेंडली मैच खेल रही है / उन्होंने कहा कि जिस राज्यपाल ने पंजाब विधानसभा की ओर से पास किए गए तीन खेती बिलों को रोका हुआ है, उस राज्यपाल का विरोध न करके कैप्टन सरकार मिलीभगत साबित कर रही है / उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पर स्पष्टीकरण भी मांगा /

.

.

आज सदन में नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय के बाद पहुंचे / वह परगट सिंह के साथ एक ही गाड़ी में आए / सदन में कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने सदन में राज्यपाल गो बैक के नारे लगाए / अकाली ने राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध किया और नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए / अकाली विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण की कॉपियां फाड़ डाली और राज्यपाल के स्वागत के लिए बिछाया गया रेड कारपेट हटा दिया / अकाली दल के साथ आप विधायक भी वेल नारेबाजी कर रहे हैं / विपक्षी आम आदमी पार्टी के चार विधायक ही सदन में पहुंचे हैं /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

first day of punjab assembly budget session chandigarh Punjab