Haryana Health Minister Anil Vij said – I do not need a vaccine
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Political न्यूज़ हरियाणा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण कराए जाने के साथ ही देश में दूसरे चरण के वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई, गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है /
. .वैक्सीन लगवाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूती देने में जिस तेज़ी से हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने काम किया है वो उल्लेखनीय है, जो लोग वैक्सीन लेने योग्य हैं / मैं उन सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं, साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाते हैं / वहीं हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने फौरन बाद ट्वीट किया कि उन्हें वैक्सीन की जरूरत नही है /
..
आपको बता दें कि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया कि वह शॉट नहीं लेंगे / उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, “आज आम जनता के लिए कोरोना वैक्सीन शुरू होने जा रही है / सब को निसंकोच लगवानी चाहिए, मैं तो नहीं लगवा पाऊंगा क्योंकि कोविड होने के बार मेंरी एंटीबॉडी 300 बनी है, जोकि बहुत ज्यादा हैं / शायद मैंने जो ट्रायल वैक्सीन लगवाई थी इसमें उसका भी योगदान हो / मुझे अभी वैक्सीन की जरूरत नहीं है /
. .आपको यह भी बता दें कि विज को दिसंबर में कोविड संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था / उन्हें नवंबर में कोवैक्सीन की एक खुराक दी गई थी / उन्होंने इसके तीसरे चरण के परीक्षण के लिए स्वेच्छा से भाग लिया था, जिसके बाद वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे, हालांकि इसके बाद ये स्पष्ट हुआ कि उन्होंने कोविड की केवल एक खुराक ली थी और दूसरी लंबित थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Haryana Health Minister Anil Vij said – I do not need a vaccine




































