PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, लोगों से टीका लगवाने की अपील की,

president ram nath Covind to receive covid 19 vaccine first dose today

president ram nath Covind to receive covid 19 vaccine first dose today

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “हेल्थ” : देश में एक मार्च से कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू हो गया है और इसी क्रम में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्मी रिसर्च और रिफरल अस्पताल में कोरोना की पहली खुराक लगवाई / राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं /

.

.

राष्ट्रपति भवन के ट्वीट के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद ने इतिहास के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिये सभी डाक्टरों, नर्सो, स्वास्थ्य कर्मियों तथा प्रशासकों को धन्यवाद दिया / इसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति के साथ उनकी पुत्री अस्पताल गई थीं /

.

गौरतलब है कि दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा / बता दें, उक्त उम्र सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी लोग सरकारी अस्पतालों में जाकर मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं / इसके अलावा निजी अस्पताओं में इसके लिए लोगों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा /

.

.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सहित कई नेता अब तक टीके लगवा चुके हैं / इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नतीश कुमार, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी टीका लगवा चुके हैं / मंगलवार को आर्मी अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले व्यक्ति थे /

.

बता दें टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी किया / इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया गया है कि वह कोविड-19 के टीकों का भंडारण, संरक्षण, या निर्माण न करें / वहीं, राज्यों के साथ एक आधिकारिक समीक्षा बैठक में केंद्र ने दोहराया कि टीकों की कोई कमी नहीं है इसलिए कोरोना टीकाकरण केंद्रों को पर्याप्त वैक्सीन की खुराक आवंटित की जाएगी /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

president ram nath Covind to receive covid 19 vaccine first dose today