PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

इस राज्य के Covid अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 13 मरीजों की हुई जलकर दर्दनाक मौत,

PTB Big Sad News fire in icu of vasais Covid hospital 13 patients burnt to death Mumbai Maharashtra

PTB Big Sad News fire in icu of vasais Covid hospital 13 patients burnt to death Mumbai Maharashtra

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ मुंबई : देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच महाराष्ट्र में एक और दुखद समाचार आया है / यहां पालघर के वसई में एक कोविड 19 अस्पताल में बड़ा हादसा हुआ / कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई है / मिली जानकारी के अनुसार विरार वेस्ट स्थित विजय वल्लभ हॉस्पिटल में 15 पेशंट्स ICU में थे, जिसमें से 13 की मौत हो गई /

.
.

वसई विरार नगर निगम ने इसकी जानकारी दी है / अन्य प्रभावित मरीजों को पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है / माना जा रहा है कि एसी में शॉ र्टसर्किट के चलते आग लगी / बताया गया कि अस्पताल का ICU सेंकड फ्लोर पर था / सुबह 3 बजे के करीब आग लगी / सीएम उद्धव ठाकरे ने कोविड अस्पातल में आग लगने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं / सीएमओ की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है /

.

कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है / उन्होंने पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का ऐलान किया है /

.

.

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के पालघर में कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं / रक्षा मंत्री ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की /

.

मरीजों को अस्पताल परिसर में लगाए गए सफेद रंग के टैंक से पाइपलाइन के जरिये 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी / अधिकारियों के मुताबिक रिसाव तब हुआ जब एक टैंकर के जरिये टैंक में ऑक्सीजन भरी जा रही थी / रिसाव करीब 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ / अधिकारी ने कहा कि इस रिसाव को दोपहर बाद पौने दो बजे से दो बजे के बीच किसी तरह रोका जा सका /

.

 

 

 

 

 

PTB Big Sad News fire in icu of vasais Covid hospital 13 patients burnt to death Mumbai Maharashtra