PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

भारत के साथ मिलकर कोरोना की जंग लड़ेगा गूगल, जारी किए 135 करोड़,

sundar pichai and satya nadella expressed concern over the current corona pandemic situation in india promised to help

sundar pichai and satya nadella expressed concern over the current corona pandemic situation in india promised to help

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश में कोरोना के कारण उत्पन्न हुए संकट को लेकर सुंदर पिचाई ने चिंता जताई है और मदद के लिए 135 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया / माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी भारत की मदद के लिए आगे आए हैं / भारत में कोरोना वायरस के कारण मची तबाही देखते हुए हर तरफ से मदद के हाथ आगे आने लगे हैं /

.

.

कई देश व चर्चित हस्तियां भारत में मेडिकल ऑक्सीजन व अन्य संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए सामने रही हैं / इसी कड़ी में अमेरिकी बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों के भारतीय मूल के दो सीईओ ने भी भारत की मदद को हाथ बढ़ाया है / हम बात कर रहे हैं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई व माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की / देश में कोरोना के कारण उत्पन्न हुए संकट को लेकर सुंदर पिचाई ने चिंता जताई है और मदद के लिए 135 करोड़ रुपये के फंड का एलान किया /

.

.

पिचाई ने कहा, ‘भारत में कोरोना संकट के कारण बिगड़ते हालात को देखकर चिंतित हूं / गूगल और इसके लोग भारत को चिकित्सा की आपूर्ति में मदद के लिए 135 करोड़ रुपये फंड के तौर पर दे रहे हैं / पिचाई की तरह ही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी भारत की मदद के लिए आगे आए हैं /

.

नडेला ने अपने ट्वीट में कहा, ‘मैं भारत की वर्तमान स्थिति से बहुत दुखी हूं / मैं आभारी हूं कि अमेरिकी सरकार मदद करने में जुट गई है / माइक्रोसॉफ्ट राहत प्रयासों में सहायता के लिए अपनी आवाज, संसाधनों और टेक्नोलॉजी का उपयोग करना जारी रखेगा / साथ ही महत्वपूर्ण ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन डिवाइस की खरीद में मदद करेगा / कोरोना की दूसरी लहर की मार झेल रहे भारत की मदद के लिए अब अमेरिका, फ्रांस और कनाडा समेत कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है /

.

.

न्यूयॉर्क से भारत के लिए तीन सौ से अधिक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर भेजे गए हैं / वहीं, कनाडा भारत की मदद करने के लिए तैयार है / कनाडा भारतीय अधिकारियों तक यह निर्धारित करने के लिए पहुंचा है कि जरूरत के इस समय में हम किस तरह भारत की मदद कर सकते हैं / इसके अलावा इंग्लैंड भारत को कोविड से लड़ने वाले मेडिकल उपकरण भेज रहा है, तो सऊदी अरब ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहा है /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

sundar pichai and satya nadella expressed concern over the current corona pandemic situation in india promised to help