PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

एचएमवी को शिक्षा मंत्रालय ने घोषित किया ग्रीन चैम्पियन,

HMV declared as Green Champion by Ministry of Education

HMV declared as Green Champion by Ministry of Education

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से ‘ग्रीन चैम्पियन’ के खिताब से नवाजा गया है / महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल फॉर रूरल एजुकेशन द्वारा आयोजित ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैम्पियन’ अवार्ड्स में लगभग 1000 उच्च शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया /

.

.

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार स्वच्छता शिक्षण में योगदान तथा स्वच्छता एक्शन प्लॉन 2020-21 में बेहतरीन भागीदारी के चलते यह अवार्ड एचएमवी को दिया गया है / यह अवार्ड कैंपस ग्रीनरी, साफ-सफाई, रख-रखाव, ट्री प्लांटिंग, स्वच्छ संस्कृति को प्रोमोट करने के लिए किए जाने वाले आउटरीच प्रोग्रामों के मद्देनजर दिया जाता है /

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन ने कहा कि एचएमवी का मिशन ही नैतिक मूल्य आधारित, स्किल आधारित तथा वैश्विक रूप से बेहतरीन शिक्षा प्रदान करना है लेकिन इसके साथ ही देश की समृद्धि के लिए संस्टेनेबल विकास को भी ध्यान में रखा जाता है /

.

एचएमवी की सर्वश्रेष्ठ विशेषता ही यही है कि हम छात्राओं को ग्रीन कार्यक्रमों, साफ-सफाई अभियानों तथा गांव के कार्यक्रमों में शामिल होने के अधिकतम अवसर देते हैं / हमारी छात्राओं ने स्वच्छता व प्लांटेशन अभियानों में जिले के 11 गांवों में भाग लिया / यह अवार्ड इस भागीदारी का जीता-जागता प्रमाण है /

.

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने एसएपी कमेटी की इंचार्ज डॉ. अंजना भाटिया को भी बधाई दी तथा कहा कि उनकी टीम ने स्वच्छ भारत अभियान में बहुत बेहतर काम किया है / प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कालेज के स्टाफ व छात्राओं की भी प्रशंसा की और कहा कि यह अवार्ड डीएवी मैंटर्स के उचित मार्गदर्शन से ही प्राप्त हुआ है /

.

डीन इनोवेशन एवं रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि कालेज को कई तथ्यों पर आंका गया जिनमें स्वच्छता, जल शक्ति जैसे हरियाली, कैंपस में बायो पेस्टीसाइड्स का प्रयोग, कैंपस में पानी की सप्लाई, कैंपस की स्वच्छता, कैंपस का कूड़ा प्रबंधन, हॉस्टल एरिया, डिस्पोजल के प्रबंध, सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट प्रबंधन के लिए प्रयोग तकनीक, वॉटर स्टोरेज, स्वच्छता कल्चर एनर्जी, ऑडिट आदि शामिल रहे /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

HMV declared as Green Champion by Ministry of Education