australia cancels all direct flights from india till 15 may Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए कई देशों ने भारत में यात्रा संबंधी पाबंदियां लगा दी हैं / इसी बीच ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है / ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 15 मई तक सभी उड़ानें निलंबित करने का एलान किया है /
. .गौरतलब है कि हाल के दिनों में ब्रिटेन, ओमान, न्यूजीलैंड समेत दुनियाभर के कई मुल्कों ने भारत में बढ़ते कोरोना खतरे के मद्देनजर फ्लाइट बैन लागू किया है / इस कारण इन मुल्कों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ रही है / स्कॉट मॉरिसन सरकार के इस फैसले से भारत में रहने वाले हजारों ऑस्ट्रेलियाई नागरिक फंस गए हैं / इसमें आईपीएल में खेलने आए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी शामिल हैं /
..
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना से जारी भारत की जंग में उसकी मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है / आने वाले सप्ताह में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ऑक्सीजन सप्लाई, पीपीई किट और वेंटिलेटर्स को भारत भेज सकती है / देश के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने सोमवार को कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए जल्द ही भारत को तत्काल राहत पैकेज उपलब्ध करवाया जाएगा / ऑस्ट्रेलियाई सरकार भारत की हर संभव मदद करने की तैयारी कर रही है /
. .गौरतलब है कि भारत में बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से हांगकांग, ओमान, ब्रिटेन, सऊदी अरब, न्यूजीलैंड जैसे मुल्कों ने फ्लाइट्स को बैन किया हुआ है / इस कारण लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है / दूसरी ओर, भारत ने दुनिया के 28 देशों के साथ एयर बबल समझौता किया हुआ है / इन समझौतों में सबसे नवीनतम समझौता श्रीलंका से किया गया है / जिन मुल्कों संग एयर बबल समझौता हुआ है, उसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, बहरीन, इथियोपिया, जापान, केन्या, कुवैत जैसे मुल्क शामिल हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
australia cancels all direct flights from india till 15 may Delhi


































