PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह की वजह से मिल रही हैं मुझे धमकियां, जालंधर कैंट से विधायक प्रगट सिंह ने किया बड़ा खुलासा,

I am getting threats because of Captain Amarinder Singh, Captain of Punjab, MLA Pragat Singh from Jalandhar Cantt made a big disclosure

I am getting threats because of Captain Amarinder Singh, Captain of Punjab, MLA Pragat Singh from Jalandhar Cantt made a big disclosure

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : जालंधर से कैंट हल्के से विधायक और कांग्रेसी नेता प्रगट सिंह ने एक बार फिर से अपनी ही सरकार पर तीखे कटाक्ष करते हुए सवाल उठाया है / इसके साथ ही उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर दोष लगते हुए कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह मुझे अब धमकियां दिला रहे हैं / उन्होंने कहा कि मैं दो – तीन दिनों से बेहद परेशान रहा हूँ / मुझे गुरूवार से ही धमकियां मिल रही हैं /

.

.

आज चंडीगढ़ में प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते परगट सिंह ने कहा कि मुझे गुरूवार को मुख्यमंत्री के ऑफिस से कैप्टन संदीप संधू का फ़ोन आया था, जिसमें कहा गया कि था हमने तुम्हारा पुलंदा तैयार कर लिया है, अब तुझे ठोकेंगे, तू तैयार हो जा, उन्होंने कहा कि मैंने भी इस संदेश का ’पंजाबी’ में जवाब दे दिया और कहा कि मेरे तरफ से भी यह जवाब मुख्यमंत्री को दे दो / इस दौरान परगट सिंह ने आरोप लगते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सलाहकार भरत इन्द्र सिंह चाहल विजीलैंस के डिफैकटो डायरैक्टर जनरल हैं जिनकी और से यह सारा कारनामा किया जा रहा है / परगट सिंह ने कहा कि गुरूवार को फ़ोन आने के बाद से वह दो तीन दिन से परेशान रहे हैं कि मेरे साथ यह क्या किया जा रहा है /

.

.

इस दौरान उन्होंने मंत्रियों और और विधायकों के साथ की गई मीटिंग पर बोलते हुए कहा कि हम सभी पहले की ही तरह मिलते हैं / उन्होंने कहा कि यदि यह क्राइम है तो मैं मानने को तैयार हूँ / उन्होंने कहा कि पार्टी में से यदि कोई बेअदबी के बारे में बोलता है तो उसके साथ ऐसा ही सलूक किया जाता है, उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस तरह से हमारे में कोई सुधार आ सकता है / उन्होंने कहा कि सेक्टरी मुझे ठोकने की बात कर रहा है तो मैं पूरी तरह के साथ तैयार हूँ / उन्होंने सीधे तौर पर बाज़ू मरोड़ने वाली नीति को छोड़ने की बात की है /

.

.

इस दौरान परगट सिंह ने कहा कि साल 2017 में जब सरकार बनी तो उम्मीद थी कि बेअदबी मामले पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह कुछ अच्छा करेंगे, परन्तु वह तो ख़ुद ही उल्टे रास्ते पड़ गए हैं / पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के ख़िलाफ़ विजीलैंस जांच की चर्चा को लेकर प्रगट सिंह ने कहा कि यदि पार्टी के पास सिद्धू के ख़िलाफ़ सबूत थे तो दो साल का इंतज़ार क्यों किया गया और पहले क्यों नहीं सबूत दिखाए गए / उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि अब तक उनके और नवजोत सिंह सिद्धू ने कभी भी कोई ग्रुप नहीं बनाया है, बल्कि एक टीम में रह कर ही काम किया है / उन्होंने कहा कि मेरा किसी के साथ भी कोई गुट नहीं है, मैंने सिर्फ़ टीम ही बनाई है, लेकिन यदि इस तरह का सलूक उनके जैसे खिलाड़ी के साथ किया जाता है तो उनके पास भी लड़ाई के इलावा कोई चारा नहीं है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

I am getting threats because of Captain Amarinder Singh, Captain of Punjab, MLA Pragat Singh from Jalandhar Cantt made a big disclosure