PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब पुलिस से परेशान कारोबारी ने परिवार सहित पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर की आत्मदाह करने की कोशिश,

shopkeeper Auto Parts tried to commit self immolation along with family outside ludhiana police Commissioner office Punjab

shopkeeper Auto Parts tried to commit self immolation along with family outside ludhiana police Commissioner office Punjab

एक नहीं बल्कि ऐसे कई मामले हैं जिनकी जाँच को बीच में छोड़कर अधिकारी नेताओं और अपने सीनियर अधकारियों की ताल ठोकर बजा रहे हैं ड्यूटी, और लोग हो रहे हैं बेबजह परेशान,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना : पंजाब पुलिस के कारनामें अक्सर चर्चा में रहे हैं / हर महीने हजारों और लाखों रूपये सैलरी लेने वाले पंजाब पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है / जहां पंजाब पुलिस के अधिकारीयों से इंसाफ की गुहार लगाने वाले कारोबारी ने इन अधिकारीयों से ही दुःखी होकर आज पुलिस कमिश्नर लुधियाना के ऑफिस में ही परिवार सहित आत्महत्या करने की कोशिश की /

.

.

इस दौरान मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने आगे बढ़कर उक्त व्यक्ति को ऐसा करने से रोक लिया और उसके ऊपर पानी डाला / इस दौरान जब पुलिस कमिश्नर लुधियाना को इस बात का पता चला तो उन्होंने परिवार के सदस्यों काे अपने पास बुलाकर मामला सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया / इस दौरान पीड़ित व्यक्ति सतिंदरपाल सिंह ने मीडिया को बताया कि वह दुगरी के फेस-1 स्थित CRPF काॅलोनी में रहता है और काली सड़क इलाके में उसकी भाटिया आटो पार्टस के नाम से दुकान है /

.

उसने बताया कि करीब 50 दिन पहले पड़ोसियों ने उसकी दुकान पर कब्जा कर लिया है / इस संबंध में 29 मार्च को उसने थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस के पास एक शिकायत दी थी / मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई / बार-बार उसे थाने बुलाकर जलील किया जाता रहा / इस संबंध में मुख्यमंत्री, डीजीपी पंजाब तथा पुलिस कमिश्नर को दरख्वास्त दे चुका है / वह जब भी थाने जाता था अधिकारी उसको इग्नोर कर बहाना बनाकर वापिस भेज देते थे /

.

.

आज इसी बात से तंग आकर वह अपनी पत्नी पायल, बेटे सचकीरत सिंह व बेटी महरीन कौर के साथ आत्मदाह करने के लिए पुलिस कमिश्नर दफ्तर आया था / पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर सतिंदरपाल सिंह मीडिया से बात करते हुए इतने भावुक हो गए की उन्होंने मीडिया के ही सामने खुद पर तेल उड़ेलने दिया और माचिस की तीली जलाने का प्रयास किया, लेकिन मीडिया के कर्मियों ने ही उसे यह सब करने से रोक लिया, अगर एक पल की देरी हाेती हो तो वह आग की चपेट में आ जाता /

.

ऐसे में सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान सामने खड़े पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे / उनमें से किसी ने भी उसे ऐसा करने से नहीं रोका / जब मीडिया कर्मियों ने उस पर पानी डाल दिया तो जाकर पुलिसकर्मीं उनके पास आए और पीड़ित से मामला पूछने लगे, लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि पुलिस का काम होता है लोगों की हिफाजत और जानमाल की रक्षा करना, लेकिन यह बात कहें तो किसको जो आजकल काम करने की बजाए सिर्फ लोगों के चालान, बे बजह मारपीट, गुंडागर्दी, दुष्कर्म, चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देने में लगी हुई है और उनके ऑफिस में पड़ी कई मामलों की जाँच करने संबंधी फाइलें सिर्फ और सिर्फ धूल फांक रही हैं और लोग बेबजह परेशान और हरास हो रहे हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

shopkeeper Auto Parts tried to commit self immolation along with family outside ludhiana police Commissioner office Punjab