Senior leader of Jalandhar and vice chairman of Punjab Pradesh Congress Committee trade cell Jagjit Singh Lucky said that heavy security given to politicians and others should be withdrawn without reason Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आज के समय में सत्ता पाने के लिए कोई क्या कुछ नहीं कर रहा, और ज्यादातर इस लिए सत्ता पाने के चह्वाण हैं ताकि उनको भी सरकारी सहूलतें मिलें और वह भी ठाठ से लोगों में अपनी ताकत दिखा सकें, लेकिन आज के समय में कुछ ऐसे भी नेता हैं जो इन सभी चीजों का वहिष्कार करते हैं / ऐसे ही एक जालंधर के सीनियर नेता और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार सेल के वाइस चेयरमैन जगजीत सिंह लक्की हैं, जिन्होंने बीते दिनों एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया पेज पर डाली जो इतनी वायरल हुई कि विपक्षी दलों ने भी कहा बात तो आपकी है बिलकुल सही होना ऐसे ही चाहिए /
. .दरसअल जालंधर से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार सेल के वाइस चेयरमैन जगजीत सिंह लक्की ने बीते दिनों एक पोस्ट डाली और उन्होंने उसमें लिखा कि “सुप्रीम कोर्ट ने बिल्कुल सही कहा है, हमारे देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और सरकार ने नेताओं को फुल सुविधा दे रखी है, बिना बात के सुरक्षा बिना बात के इतने बड़े-बड़े बंगले बिना बात के 50-50 सरकारी सुरक्षा कर्मचारी, और 10-10 गाड़ियां, बिना बात के उन्हें VIP बनाया हुआ है / सारी सुविधाएं इनकी बंद होने चाहिए / यह सारा पैसा गरीब मजदूर जनता में लगाना चाहिए, जिससे हमारे देश और हमारे प्रदेश की गरीबी दूर हो सके /
.
.
दरसअल एक नेता यह बात कैसे कह सकता है, लेकिन इस का जब जवाब PTB News ने जगजीत सिंह लुक्की से पूछा तो उन्होंने कहा कि नेता किसके हैं इनको कौन बनता है तो फिर इनको जनता में ही जाने से आखिर क्यों डर लगने लगता है, ऐसे में इनको दी गई सुरक्षा खास कर वह भी तब जब उसके पास कोई पद भी नहीं है तब भी भारी भरकम काफिला, पुलिस से लेकर SGPC के इलावा कमांडोज़ का अमली जामा, नेता चाहे मौजूदा है, चाहे विपक्षी, इतना सुरक्षा घेरा किसके लिए, सिर्फ आम जनता के लिए, आखिर क्यों?
. .उन्होंने कहा कि कई लोग तो यह भी हैं कि जिनके पास कोई पद प्रतिष्ठा भी नहीं है बस एक समय में उनके ऊपर सिर्फ आंतकी हमला हुआ और सरकार ने उनको 50 से लेकर 80 बंदूकधारी कमांडो और कई सेना के जवानों सहित पुलिस की फौज उनके लिए खड़ी कर दी और अभी तक वह पता नहीं कितना करोड़ रुपया सकरार का बिना वजह सुरक्षा के नाम पर ही उड़ा चुके हैं जो सिर्फ और सिर्फ आम जनता का था और मेहनत की कमाई, लेकिन जब गरीब जनता के हक़ में कुछ देने की बात आती है तो इनके पास कुछ भी नहीं होता, इसलिए मैने यह पोस्ट डाली थी, हाँ हो सकता है इसमें हद से ज्यादा चाहे थी जिसकी वजह से कुछ अन्य पार्टी के नेताओं ने भी मेरी सराहना की हो, लेकिन मैने जो कहा सही कहा,
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Senior leader of Jalandhar and vice chairman of Punjab Pradesh Congress Committee trade cell Jagjit Singh Lucky said that heavy security given to politicians and others should be withdrawn without reason Punjab




































