Residents of Vinay Nagar in ward number 58 of North Malka expressed their gratitude to MLA Bawa Henry Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : उत्तरी विधानसभा की जनता ने यह साबित कर दिया है कि वह क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी की कारगुजारी व उनकी नीतियों से बेहद संतुष्ट है / आज वार्ड नंबर 58 के विनय नगर निवासियों द्वारा क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास होने पर विधायक जूनियर हैनरी को सम्मानित किया गया / इस अवसर पर विधायक हैनरी ने इलाका निवासियों का धन्यवाद किया और अपने संबोदन में कहा की नार्थ हल्के की जनता ही मेरी ताकत है, जिनके भरपूर सहयोग से नार्थ हल्का प्रगति की और अग्रसर है /
. . .उन्होंने कहा कि उत्तरी क्षेत्र के जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहना और उनकी सेवा के साथ क्षेत्र का विकास करना ही मेरी प्रथामिकता है / उन्होंने बताया की आज जनता के आशीर्वाद से ही उत्तरी हल्के के हर कोने में विकास कार्य हो रहे हैं और जो भी विकास कार्य होंगे वह भी जनता की सहमति द्वारा ही किये जाएंगे / हैनरी ने कहा पंजाब में कांग्रेस की सत्ता के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा कई ऐतिहासिक कार्य किये गए हैं, जिससे अन्य राज्यों की तुलना में पंजाब बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है /
.
.इस दौरान पार्षद राजविंदर सिंह राजा ने कहा की विधायक हैनरी बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रहे है उनकी मेहनत और ईमानदारी के सदके आज क्षेत्र के हर वार्ड में नई सड़कें, पानी के नई पाइपें, नए ट्यूबवेल, एलईडी लाइटें और जनता के हित के लिए कार्य चल रहे है / इस दौरान अमित शर्मा, अशोक शर्मा, गौरव कपूर, कर्ण कुमार, अंकुर अरोड़ा, हिमांशु, सुरिंदर पाल, अमित, सतनाम सिंह, भूपिंदर, एडवोकेट मनविजय, पंकज पूरी, बलजीत सिंह, भारत अग्रवाल आदि उपस्तिथ थे /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Residents of Vinay Nagar in ward number 58 of North Malka expressed their gratitude to MLA Bawa Henry Jalandhar




































