police raid 6 girls and 2 boys arrested at bliss body spa center Near Taj Restaurant jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते गढ़ा रोड पर स्थित ताज रेस्टोरेंट के सामने मार्किट में स्थित BLISS BODY स्पा सेंटर पाबंदी के बावजूद भी खुला हुआ था / इसकी शिकायत मिलते ही थाना डिवीजन 7 की पुलिस ने वहां अचानक रेड कर दी / वहां से कुछ लड़कियों व लड़कों को गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ पुलिस जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज कर लिया है /
. .इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना नंबर 7 के SHO गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि ब्लिस स्पा सेंटर में रेड कर वहां से 6 लड़कियों व 2 लड़कों को काबू किया गया है / उनको सूचना मिली थी कि पाबंदी के बावजूद सेंटर खुला हुआ है / पुलिस ने रेड की तो वह चालू हालत में मिला / लड़कियां लोकल थी या बाहर से बुलाई गई थी, इस बारे में पूछताछ की जा रही है /
..

आपको यह भी बता दें कि जालंधर में स्पा सेंटर विवादों में घिरे हुए हैं / यह विवाद माडल टाउन स्थित क्लाउड स्पा सेंटर में 15 साल की लड़की से गैंगरेप के बाद शुरू हुए हैं / जहां लुधियाना की रहने वाली लड़की को वहीं से ज्योति नामक महिला नशा करवाकर क्लाउड स्पा सेंटर में लगाई / इसके बाद चार आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया / उसके बाद से ही स्पा सेंटरों को शक की नजर से देखा जा रहा है / अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में इनके खिलाफ क्या करवाई होती है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
police raid 6 girls and 2 boys arrested at bliss body spa center Near Taj Restaurant jalandhar




































