PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

दिन-दिहाड़े ज्वेलर की दुकान से दंपति लूट ले गए खरीदारी के बहाने गहने,

Couple robbed jewelry from a jeweler shop in broad daylight on the pretext of shopping in Bathinda

Couple robbed jewelry from a jeweler shop in broad daylight on the pretext of shopping in Bathinda

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा थाना कोतवाली के बिल्कुल साथ सटे पोस्ट आफिस बाजार में शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे स्कूटी सवार पुरुष एवं महिला एक ज्वेलर की दुकान में दाखिल हुए / कुछ ही मिनटों में आरोपियों ने दुकान मालिक भीम सेन की आंखों में केमिकल स्प्रे कर डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए / सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस और फोरेसिंक टीम ने जांच की और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला / 

.

.

जानकारी के अनुसार, भीम सेन निवासी बठिंडा की पोस्ट आफिस बाजार में फैशन ज्वेलर के नाम से दुकान है / शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे स्कूटी पर एक पुरुष और महिला आए / दुकान में दाखिल होते ही दोनों ने दुकान मालिक से सोने की चेन दिखाने को कहा / जब दुकान मालिक ने सोने की चेन दिखाई तो दोनों ने दुकान मालिक की आंखों में केमिकल स्प्रे कर दिया

.

.

और काउंटर पर रखे करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर लूट कर फरार हो गए / दुकानदार ने शोर मचाया तो आस पास के दुकानदार एकत्र हो गए और भीम सेन को संभालकर सूचना कोतवाली पुलिस को दी /  थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी / उन्होंने बताया कि पुलिस के अलावा फोरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट लिए /

.

.

पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला / इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त दुकान में सीसीटीवी कैमरे तो चल रहे हैं पर उनमें रिकार्डिंग नहीं हो रही / अब पुलिस आस पास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है / पुलिस ने दुकान मालिक भीम सेन के बयान दर्ज कर लिए हैं /  

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Couple robbed jewelry from a jeweler shop in broad daylight on the pretext of shopping in Bathinda