police will not spare those driving fast cars will deduct 5 thousand challan Ministry of Road Transport & Highways Government of India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : सड़क और परिवहन मंत्रालय ने सभी तरह के वाहन के ड्राइवरों को चेतावनी देते हुए आर्ट जारी किया है / परिवहन मंत्रालय ने तेजी से कार चलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि आपकी जिंगदी खत्म हो जाए इससे पहले अपने आप को सुधार लें / परिवहन मंत्रालय की चेतावनी के बाद भी अगर कोई सड़क पर ज्यादा तेजी से वाहन चलाता पाया जाता है तो उसका चालान काटा जाएगा /
. .यह चालान 100 या 200 रुपए का नहीं, बल्कि पूरे 5 हजार रुपए का होगा / नए सड़क सुरक्षा कानून के तहत तेज गति से वाहन चलाने पर 5000 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा / मौजूदा व्यवस्था में कई बार हमारा चालान ऑनलाइन काट लिया जाता है और हमें फोन पर मैसेज करके इस बात की सूचना दे दी जाती है / इस तरह से हमें चालान कटने की जानकारी होती है /
.कई बार चेकिंग में पकड़े जाने पर हमें पुलिसकर्मियों को भी पैसा देना पड़ता है / ऑनलाइन चालान के मामले में कई बार हमारा चालान तो कटता पर मैसेज में हमें इसकी जानकारी नहीं मिलती है / ऐसे में आप नीचे बताए गए तरीके से अपने चालान का स्टेटस पता कर सकते हैं / अपने चालान का स्टेटस पता करने के लिए सबसे पहले echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं /
.
.यहां चेक चालान स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करें / अब आपको स्क्रीन पर चालान नंबर, वाहन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर के ऑप्शन दिखाई देगें / आप वाहन नंबर का विकल्प चुनकर अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भरें / अब कैप्चा कोड डालने के बाद ‘Get Detail’ के ऑप्शन पर क्लिक करें / इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका चालान कटा है या नहीं,
.E-Challan जमा करने के लिए चालान के आगे दिए गए ‘Pay Now’ के ऑप्शन पर क्लिक करें / अब आपके नंबर पर एक OTP आएगा / OTP डालते ही आपके सामने राज्य की ई-चालान पेमेंट वेबसाइट स्क्रीन पर खुल जाएगी / यहां आपको चालान भरने के लिए कन्फर्म करना होगा / यहां आप ऑनलाइन ऑप्शन के जरिए पेमेंट कर सकते हैं / पेमेंट करते ही आपका चालान जमा हो जाएगा / इंश्योरेंस रेगुलेटर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को गाड़ियों के प्रीमियम से जोड़ रहा है /
.दिल्ली-एनसीआर से इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हो रही है / ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को ट्रैफिक के नियम तोड़ना ज्यादा भारी पड़ेगा / अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया तो आपको गाड़ी का प्रीमियम रिन्यू कराते समय अधिक पैसे देने होंगे / इंश्योरेंस रेगुलेटर के अनुसार टू-व्हीलर वालों के लिए एक्स्ट्रा प्रीमियम 100 से 750 रुपये के बीच होगा / वहीं, फोर व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल के लिए यह प्रमीयम 300 से 1,500 रुपये के बीच होगा /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
police will not spare those driving fast cars will deduct 5 thousand challan Ministry of Road Transport & Highways Government of India


































