jailed opium smugglers fiancee accuses asi of threatening to register a case for not having a relationship Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जेल में बंद अफीम तस्कर की मंगेतर ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना भार्गव कैंप में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) पर गंभीर आरोप लगाए हैं / उसने कहा कि ASI उसे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कह रहा है / ऐसा न करने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है /
. .गुरुवार को मंगेतर शिकायत लेकर DCP के पास पहुंची / DCP ने कहा कि अगर मंगेतर कोई सबूत दे तो पुलिस जरूर इस मामले की जांच करेगी / ASI विजय कुमार ने भी आरोपों को झूठा करार दिया है / उन्होंने कहा कि न तो वो इस लड़की को जानते हैं और न ही इसे कभी देखा है /
..
मनदीप ने कहा कि 19 मई को उसकी शादी होनी थी / उसके हाथ में मेहंदी लगी थी / इसके दो दिन पहले ही पुलिस ने उसके पति को अरेस्ट कर लिया / उसने कहा कि उसके मंगेतर राजबीर को जानबूझकर फंसाया गया है / इसमें उसने अपनी महिला परिजन पर आरोप लगाए / उसने कहा कि ASI विजय कुमार ने उसी महिला के साथ मिलकर उसके मंगेतर को फंसाया है /
. .DCP इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने राजबीर व उसकी मां को 505 ग्राम अफीम, एक देसी पिस्तौल व 95 हजार की ड्रग मनी के साथ पकड़ा था / इसके बाद आरोप लगा रही मंगेतर का अपनी महिला परिजन से झगड़ा हुआ था / उस मामले में ASI विजय कुमार ने दोनों के खिलाफ 7/51 की कार्रवाई की थी / उन्होंने कहा कि बाकी आरोपों के बारे में जांच कर ली जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
jailed opium smugglers fiancee accuses asi of threatening to register a case for not having a relationship Jalandhar


































