Jalandhar divyang mahender kumar brutally beaten up by asi Raghuvir Singh video viral Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : अपने अक्सर पंजाब पुलिस के कभी अंडा चोरी का, कभी सब्जी की टोकरी को लात मारने और रिश्वत लेते पुलिस कर्मियों के किस्से तो सुने ही होंगे, लेकिन आज आपको जालंधर पुलिस में तैनात एक ASI की ऐसी करतूत बताते हैं जिनसे सभी को यह सोचने पर विवश कर दिया है कि आखिर पंजाब पुलिस कब सुधरेंगी /
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कबीर विहार के रहने वाले एक दिव्यांग को ASI रघुवीर सिंह ने लातों और घुसों से पीटा / यह सारी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसकी वीडियो भी अब वायरल हो रही है / बताया जा रहा है कि दिव्यांग महेंद्र कुमार के भाई के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज हुआ था / इसी सिलसिले में ASI रघुवीर उससे पूछताछ करने के लिए आए थे /
..
इस दौरान पूछताछ करने की बजाए उस पर भी चोरी के ही आरोप ASI रघुबीर सिंह लगाने लगे / इतना ही नहीं इस दौरान ASI ने उससे रिश्वत की भी मांग की / जब उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो ASI रघुवीर सिंह ने उससे बुरी तरह से मारपीट की, जिसकी वीडियो अब लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है / पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से इस मामले में अब मदद की गुहार लगाई है /
. .वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वीडियो के वायरल होने के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को इस मामले में जाँच के आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि अगर वाकई में दिव्यांग महेंद्र कुमार द्वारा ASI रघुवीर सिंह पर लगाए गए आरोप सही हैं तो यह समझ लेना चाहिए की पंजाब पुलिस में काफी बदलाव की जरूरत है, जिससे आम जनता को ही नहीं पीड़ितों को भी इंसाफ मिल सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Jalandhar divyang mahender kumar brutally beaten up by asi Raghuvir Singh video viral Punjab


































