five star hotel bollywood actress naira nehal shah drugs party raid police arrested mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ मुंबई : मुंबई में एक बॉलीवुड अभिनेत्री को अपने जन्मदिन पर ड्रग्स के साथ पार्टी करना महंगा पड़ गया / पार्टी जब अपने शबाब पर थी, तभी पुलिस को किसी ने खुफिया तौर पर खबर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने देर रात होटल में छापा मारा और अभिनेत्री को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया / अभिनेत्री की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है /
. . .मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है / जहां एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थी / पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात होटल में छापा मारकर इस मामले का खुलासा किया / एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात करीब तीन बजे एक फाइव स्टार होटल में रेड की गई /
.
.वहां बॉलीवुड में छोटे रोल करने वाली अभिनेत्री और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया / सांताक्रुज पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है / सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है, जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
five star hotel bollywood actress naira nehal shah drugs party raid police arrested mumbai































