MLA Henry gave a cheque of fifty thousand rupees to Baba ji Temple in Lamba pind Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : हल्का नार्थ क्षेत्र के वार्ड न 6 के लम्मापिंड स्तिथ बावजी मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया / जिसमे मुख्य अतिथि उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी उपस्तिथ हुए / इस अवसर पर विधायक हैनरी ने समूह संगतो को मेले की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की धर्म की सेवा से बढ़कर कोई भी सेवा नहीं है उन्होंने कहा की हर इंसान को अपने धर्म के प्रति निष्काम सेवा करनी चाहिए /
. .विधायक ने कहा मनुष्य का एक ही कर्म व धर्म है और वह है मानवता / हम इस दुनिया में इंसान बनकर आए हैं तो सिर्फ इसलिए कि हम मानव सेवा कर सकें / पूरे विश्व में ईश्वर ने हम सभी को एक-सा बनाया है फर्क बस, स्थान और जलवायु के हिसाब से हमारा रंग-रूप, खान-पान और जिंदगी जीने का अलग अलग तरीका है / आत्मभाव से हर मनुष्य एक समान है /
..
हैनरी ने कहा कि गुरु नानक देव जी कहते हैं कि एक पिता की संतान होने के बावजूद हम ऊंचे-नीचे कैसे हो सकते हैं / हम सब एक ही मिट्टी के बने हैं / एक जैसे ही तत्व सबके भीतर हैं / जिस दिन यह सच्ची बात हमारे मन में स्थापित हो जाएगी तो फिर सभी भेद मिट जाएंगे और तब हम इंसानियत की राह पर अग्रसर होकर भाई-चारा स्थापित करने लगेंगे /
. .मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने विधायक हैनरी को एक सरोपा भेंट कर सम्मानित किया / इस शुभ अवसर पर विधायक ने बावा जी मंदिर को पचास हज़ार रुपये का चैक भेंट किया / इस दौरान पार्षद निर्मल सिंह निम्मा, धर्मपाल, जीवन लाल, आत्मा राम, अमरजीत सिंह, प्रकाश, रवि कुमार, बलदेव, केवल किशन, मास्टर अशोक, धरमिंदर, कमलजीत सिंह आदि उपस्तिथ थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
MLA Henry gave a cheque of fifty thousand rupees to Baba ji Temple in Lamba pind Jalandhar































