PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी कर एक बार फिर विवादों में घ‍िरे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान,

if you raise temptation young guys have nowhere to go imran khans take on sexual violence against women

if you raise temptation young guys have nowhere to go imran khans take on sexual violence against women

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ पकिस्तान : महिलाओं को लेकर की गई एक टिप्पणी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है / मुश्‍क‍िल से दो महीने पहले ही उन्हें यौन हिंसा को लेकर अपनी टिप्पणी के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी और अब उनके बयान से फिर विवाद हो गया है / उन्होंने कहा कि ‘समाज में प्रलोभन’ को बढ़ावा नहीं देना महिलाओं के ख‍िलाफ यौन हिंसा रोकने का तरीका है /

.

.

अप्रैल में, लोगों के साथ एक सवाल और जवाब सत्र के दौरान, इमरान खान ने कहा था कि पाकिस्तान में यौन हिंसा में वृद्धि, विशेष रूप से बच्चों के खिलाफ, “फहाशी” (अश्लीलता) के कारण हुई / अपनी पिछली टिप्पणी का बचाव करते हुए, खान ने एचबीओ पर एक्सियोस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “… मैंने ‘पर्दा’ की अवधारणा को कहा था / समाज में प्रलोभन से बचें हमारे यहां डिस्को नहीं हैं, हमारे पास नाइटक्लब नहीं है / यह यहां के समाज में जीने का एक पूरी तरह से अलग तरीका है /

.

इसलिए यदि आप समाज में प्रलोभन को एक हद तक बढ़ाते हैं – यहां के युवाओं को कहीं और नहीं जाना है – इसका समाज में दुष्परिणाम होता है /” एक सवाल का जवाब देते हुए कि क्या महिला के कपड़े यौन हिंसा को भड़का सकते हैं, इमरान खान ने कहा, “अगर एक महिला ने बहुत कम कपड़े पहने हैं तो इसका पुरुषों पर प्रभाव पड़ेगा, जब तक कि वे रोबोट न हों / यह सामान्य ज्ञान है /”

.

.

जब उनसे इस बारे में और बोलने को कहा गया तो उन्होंने कहा, “यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस समाज में रहते हैं / अगर किसी समाज में लोगों ने उस तरह की चीज नहीं देखी है, तो इसका उन पर असर पड़ेगा /” औरंगजेब ने ट्वीट किया, “दुनिया को एक बीमार, स्त्री विरोधी, पतित और अपमानित इमरान खान की मानसिकता के बारे में पता चल गया / महिलाओं की पसंद की वजह से यौन उत्पीड़न नहीं होता, बल्कि ये पुरुष होते हैं जो इस घृणित और वीभत्स अपराध में शामिल होना चुनते हैं /”

.

पाकिस्तान में आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि देश में हर दिन कम से कम 11 बलात्कार की घटनाएं सामने आती हैं, पिछले छह वर्षों में 22,000 से अधिक मामले पुलिस में दर्ज किए गए हैं / हालांकि एक निजी न्यूज के अनुसार, केवल 77 आरोपियों को ही दोषी ठहराया गया है, जो कुल आंकड़े का 0.3 प्रतिशत है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

if you raise temptation young guys have nowhere to go imran khans take on sexual violence against women