blast in lahore s johar town near hafiz saeed s house several injures Pakistan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान के लाहौर में जौहर टाउन में एक घर में बड़ा बम धमाका हुआ है / इस बम विस्फोट में चार लोगों के मारे जाने की खबर है / बच्चों और महिलाओं समेत 17 लोग गंभीर से रूप से घायल हो गए / जौहर टाउन वही इलाका है, जहां कुख्यात आतंकी हाफिज सईद रहा करता था पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बज्दर ने पुलिस को मामले की जांच का आदेश दिया है / पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी जानकारी मिली /
. .पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाफिज सईद के घर के बाहर हुए बम विस्फोट स्थल पर रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस और बम निरोधक दल पहुंच गया है / प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों और इमारतों के शीशे टूट गए / एक इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और विस्फोट स्थल पर खड़े कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है /
..
अधिकारियों ने बताया कि 17 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है / इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है / जिन्ना अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि घायलों को यहां लाया जा रहा है, हमने लोगों से घायलों के लिए रक्तदान करने को कहा है / साथ ही चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से जाने दिया गया /
. .वहीं कई की हालत गंभीर है / घायलों के इलाज के लिए जिन्ना अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने को कहा गया है / धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी / हालांकि, अभी तक विस्फोट की प्रकृति का पता नहीं चल पाया है / एक चश्मदीद ने बताया कि मोटरसाइकिल खड़ी की गई थी, उसी में धमाका हुआ है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
blast in lahore s johar town near hafiz saeed s house several injures Pakistan































