PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

Good News पंजाब में हर परिवार को कैप्‍टन सरकार देने वाली है बड़ा तोहफा,

all families can get 200 units electricity in punjab and congress worry over protest of expensive electricity Punjab Chandigarh

all families can get 200 units electricity in punjab and congress worry over protest of expensive electricity Punjab Chandigarh

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को जल्‍द ही पंजाब सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्‍य की कांग्रेस सरकार सभी परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी कर रही है / 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार यह कदम उठाने की तैयारी में है / राज्‍य में महंगी बिजली से कांग्रेस घबराई हुई है और इसी कारण पार्टी हाईकमान की ओर से कैप्‍टन को दिए 18 बिंदु के कार्यों में मुफ्त बिजली प्रमुख रूप से शामिल है /

.

.

दरअसल पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान और राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को 18 प्वाइंट का एजेंडा दिया है / इन 18 प्वाइंटों में सबसे अहम हर घर को 200 यूनिट निशुल्क बिजली देना भी शामिल है / पंजाब में घरेलू सेक्टर की महंगी बिजली पिछले लंबे समय से एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है और इसको लेकर शहरी वर्ग में रोष व्याप्त है /

.

.

2017 के चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम लोगों से वादा किया था कि प्राइवेट थर्मल प्लांटों के साथ बिजली समझौते रद करके वह बिजली दरों में आम लोगों को राहत देगी, लेकिन, सत्ता में आने के बाद कैप्टन सरकार ने यह कदम नहीं उठाया और कहा कि निजी थर्मल प्लांटों के साथ समझौतों को रद नहीं किया जा सकता / राज्‍य में अभी कृषि, दलितों, पिछड़ों और उद्योगों को निशुल्क बिजली या बिजली में सब्सिडी देकर राहत दी जा रही है, लेकिन घरेलू और कमर्शियल सेक्टर पर इसका बोझ बढ़ रहा है / आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने भी महंगी बिजली को मुद्दा बनाया हुआ है /

.

.

पंजाब कांग्रेस की कलह को शांत करने के लिए बनाई गई कमेटी के सामने भी विधायकों ने महंगी बिजली का मुद्दा उठाया / इसके अलावा उठाए गए अन्य मुद्दों के आधार पर जिन 18 मुद्दों की सूची भेजी गई है, उनमें सभी परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का भी मामला है / यही नहीं, बेअदबी कांड, रेत माफिया पर लगाम, ट्रांसपोर्ट माफिया पर लगाम के साथ-साथ निजी थर्मल प्लाटों के साथ-साथ किए गए बिजली खरीद समझौतों को रद करने जैसे मुद्दे भी इसमें शामिल हैं /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

all families can get 200 units electricity in punjab and congress worry over protest of expensive electricity Punjab Chandigarh