PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

बेअदबी मामले में बरगाड़ी में माेर्चा लगाने गए सिमरजीत सिंह मान समेत 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

sad amritsar leader simranjit singh man arrested in bargari

sad amritsar leader simranjit singh man arrested in bargari

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ बरगाड़ी : बेअदबी मामले में बरगाड़ी में पक्का मोर्चा लगाने पहुंचे, शिअद अमृतसर के नेता सिमरनजीत सिंह मान समेत सात लोगों को फरीदकोट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है / ये लोग पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वर्ष 2015 के बरगाड़ी बेअदबी कांड में इंसाफ की मांग को लेकर पीड़ित परिवारों के साथ पक्का मोर्चा लगाने पहुंचे थे /

.

.

बरगाड़ी बेअबदी कांड़ के दोषियों को सजा दिलाने की मांग करते हुए सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी ने प्रदेश सरकार को 1 जून को एक माह का समय देते हुए ऐलान किया गया था / यदि प्रदेश सरकार बेअबदी कांड के आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो वह पीड़ित परिवार व पंथक के साथ 1 जुलाई को बरगाड़ी में दूसरा पक्का मोर्चा लगा देंगे / इसी के तहत वीरवार को शिअद अमृतसर के नेता व वर्कर बरगाड़ी पहुंचे थे /

.

.

विगत सालों में बरगाड़ी में लगे पक्के मोर्चों से सीख लेते हुए पुलिस-प्रशासन ने इस बार व्यापक तैयारियां कर रखी थी / इसी के तहत कुछ दिन पहले ही बरगाड़ी में किसी भी प्रकार के धरने-प्रदर्शन पर पाबंदी लगाई गई थी / ऐसे में वीरवार को जब शिअद अमृतसर के नेता पक्का धरना लगाने के लिए पहुंचे तो उन्हें पहले समझााया गया लेकिन जब वह लोग पक्का मोर्चा लगाने पर अड़े रहे तो उन्हें पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया /

.

.

जैतों के डीएसपी ने बताया कि एहतियातन लगभग 25 लोगों को राउंडअप किया गया था, जिसमें से सिमनरजीत सिंह मान, जसकरण सिंह काहनवाला समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया है / जिस समय सिमरनजीत सिंह मान को हिरासत में लिया जा रहा था, उन्होंने कहा कि जसकरण सिंह काहनवाला के नेतृत्व में आगे मोर्चा जारी रहेगा / इसके बाद पुलिस ने जसकरण व उनके साथियों को भी हिरासत में ले लिया / शिअद अमृतसर नेताओं की गिरफ्तारी का पार्टी वर्करों व समर्थकों ने विरोध किया / इस दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में नारे भी लगाए गए /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

sad amritsar leader simranjit singh man arrested in bargari