PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

सुरक्षबलों की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में लश्कर के 5 आंतकियों को किया ढेर,

j k army big action in pulwama 5 lashkar terrorists killed in encounter

j k army big action in pulwama 5 lashkar terrorists killed in encounter

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आंतकवादियाें के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के पांच आतंकवादी मारे गए और सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया / जम्मू-कश्मीर पुलिस आईजी ने बताया कि पुलवामा एनकाउंटर के दौरान लश्कर के पांच आतंकी ढेर किए गए हैं / इनमें से एक पाकिस्‍तानी नागरिक है / ऑपरेशन अभी जारी है /

.

.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलवामा के हंजिन राजपोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने गुरुवार देर रात घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया / उन्हाेंने बताया कि सुरक्षा बल सभी बाहर जाने वाले रास्तों को सील करने के बाद जब छिपे हुए आतंकवादियों की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारो से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी /

.

.

इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई / सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में 44आरआर के दो जवान घायल हो गए जिसके बाद उनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया / शहीद जवान की पहचान हवलदार काशी राव के रूप में हुई है / उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की जवाबी गोलीबारी में एलईटी के पांच आतंकवादी मारे गए / अंतिम रिपोर्ट मिलने तक ऑपरेशन जारी था /

.

.

अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों को आसपास के इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है / इस बीच, किसी भी तरह की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर पुलवामा में भारत संचार निगम लिमिटेड सहित सभी सेल्युलर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है / इस वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान घाटी में विभिन्न मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने शीर्ष कमांडरों सहित 61 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

j k army big action in pulwama 5 lashkar terrorists killed in encounter