PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हिमाचल प्रदेश में हुआ बस हादसा, 5 लोग हुए घायल, दो महिलाओं की हालत नाजुक,

himachal pradesh chamba private bus accident in chamba five passengers injured

himachal pradesh chamba private bus accident in chamba five passengers injured

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Accident चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा (Chamba) जिले में सड़क हादसों (Road Accident) के मामले थम नहीं रहे हैं / सड़कों की बदहाली के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं / शनिवार को भी बस हादसा हुआ है / चंबा के तीसा-चरड़ा मार्ग पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई / शनिवार सुबह यह हादसा हुआ / हादसे में पांच लोग घायल हैं /

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि बस में 30 यात्री सवार थे / सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया / सिविल अस्पताल तीसा में उपचाराधीन पांच लोगों में से दो महिलाएं मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर की गई हैं /

.

.

जानकारी के अनुसार, निजी बस चरढ़ा से भंजराड़ू की तरफ जा रही थी और इस दौरान देहरोग में मझोगा के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई / गनीमत रही कि यात्रियों को चोटें ही आई हैं और किसकी मौत नहीं हुई है / घायलों को स्थानीय लोगों ने तीसा अस्पताल पहुंचाया / बताया जा रहा है गाड़ी का ड्राइवर साइड का मेन पट्टा टूटने से हादसा हुआ है, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया /

.

.

बताया जा रहा है बस पैरापिट से रुक गई, अन्‍यथा सीधे खाई में गिर सकती थी / सुबह के समय लोग अपने काम के लिए जा रहे थे / इस दौरान अचानक हादसा हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई / आसपास के लोग अपना कामकाज छोड़कर दुर्घटना स्‍थल की ओर भागे व बचाव कार्य शुरू किया था / गौरतलब है कि पांच माह पहले चंबा में एक निजी बस भी हादसे का शिकार हुई थी / इसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

himachal pradesh chamba private bus accident in chamba five passengers injured