PTB News

Latest news
ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ...

होशियारपुर-दसूहा सड़क मार्ग पर आज सुबह फिर हुआ दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत,

hoshiarpur road accident in dasuya 3 youths died after hit by tipper

PTB Big Accident होशियारपुर : आज सुबह जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते दसूहा में करीब 3 बजे हुए एक भयानक हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है / यह दर्दनाक हादसा हाजीपुर चौक के पास हुआ बताया जा रहा है /

.

.

इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 3:00 बजे हाजीपुर चौक में तीन वाहनों की हुई भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। सभी वाहन पठानकोट से टांडा की तरफ जा रहे थे / उन्होंने बताया कि दो टिप्परों बीच में एक लकड़ी से भरा वाहन जिसमें तीन युवक सवार थे जा रहे थे /

.

.

इस दौरान सबसे आगे चल रहे टिप्पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी / अफरा-तफरी में स्पीड कम करने के चक्कर में लकड़ी से भरे वाहन के चालक ने भी ब्रेक लगा दी और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर में इस वाहन को टक्कर मार दी / लकड़ी से भरा वाहन के दोनों टिप्परों के बीच परखच्चे उड़ गए, जिस कारण वाहन में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई /

.

.

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है / मृतक से मोबाइल बरामद हुआ है, जिसके जरिए परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है / उन्होंने बताया कि तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और बनती कार्रवाई की जा रही है / शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया गया है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें