PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशनल सोसाईटी द्वारा संचालित आईवी वल्र्ड स्कूल ,जालंधर में अंतर सदनीय ‘साइंस टॉक ’प्रतियोगिता के प्रथम चरण का वर्चुअल आयोजन किया गया / इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के सदस्यों ने भाग लिया / प्रतियोगिता को दो चरणों में विभाजित किया गया /पहले चरण में सभी छात्रों ने कक्षाओं में अपने–अपने मॉडल प्रदर्शित करके इनकी विशेषताओं पर सहपाठियों तथा शिक्षकों के साथ चर्चा की / सभी छात्रों के अद्भुत मॉडलों को देख कर उन पर चर्चा की गई और बेहतरीन माडलों का चयन प्रतियोगिता के दूसरे चरण के लिए किया गया / विज्ञान के बिना जीवन असंभव सा लगता है /
. .विज्ञान की सहायता से जीवन के हर क्षेत्र में नई– नई तकनीक का विकास करके संसार की असंभव लगने वाली चीज़ों का निर्माण संभव हो सका है / इसी कथन को चरितार्थ करते हुए छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक अभिरुचियो की कल्पना को पंख देते हुए विभिन्न मॉडलों का स्वयं निर्माण किया और उनके विषय में बताया / शिक्षकों की देखरेख में यह प्रतियोगिता करवाई गईं जिसमें बच्चों ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया / ‘साइंस टॉक’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की तथा विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित करके सभी को हैरान कर दिया /
..
बच्चों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, अंतरिक्ष, प्रदूषण आदि कई महत्वपूर्ण विषयों को चुना / इस प्रतियोगिता में आइवियन्स ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया / उन्होंने वास्तव में अपनी छिपी प्रतिभा को निखारा / विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एस चौहान ने ‘ साइंस टॉक ‘ प्रतियोगिता के आयोजन पर सभी बच्चों और शिक्षकों को कड़ी मेहनत पर बधाई दी और बच्चों के कार्यो की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया / उन्होंने बच्चों को कल के वैज्ञानिक बताते हुए विज्ञान में रुचि बनाए रखने के लिए उत्साहित किया /
. .वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के वासल, चेयरमैन संजीव वासल, उपाध्यक्ष आर. के वासल, निर्देशिका श्रीमती ईना वासल तथा सी. ई.ओ राघव वासल ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी एक अवसर हैं जहाँ छात्रों की क्षमता,दक्षता का बेहतर मूल्यांकन होता है / ‘साइंस टॉक’ प्रतियोगिता के आयोजन के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सभी शिक्षकों को इस आयोजन पर बधाई दी तथा सफ़ल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































