PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

बालिका वधू की फेमस दादी सा सुरेखा सीकरी का कार्डिएक अरेस्ट से हुआ निधन 

surekha sikri grandmother of balika vadhu is no more died of cardiac arrest

PTB Big मनोरंजन न्यूज़ मुंबई : पॉपुलर शो बालिका वधू समेत कई बड़े शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है / जानकारी के अनुसार 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने आखिरी सांस ली / अभिनेत्री के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है / एक्ट्रेस काफी समय से बीमार चल रही थीं / 2020 में सुरेखा, ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गई थीं / रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस का निधन आज सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है / वह दूसरे ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुए कॉम्पलीकेशन्स से जूझ रही थीं /

.

.

.

अभिनेत्री के मैनेजर ने बताया कि दुख की बात है कि सुरेखा जी नहीं रहीं / 75 साल की उम्र में आज सुबह उनका देहांत हो गया / दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं / ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था / वह लंबे समय तक अस्पताल में रही थीं / उनके फेफड़ों में पानी भर गया था और दवाईयों का जैसा असर उनपर होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा था / ब्रेन स्ट्रोक के कारण बने क्लॉट को इलाज के जरिए निकाल दिया गया था / 

.

.

बता दें कि सुरेखा ने थिएटर, फिल्म और टीवी में खूब काम किया था / साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी का से सुरेखा ने एक्टिंग डेब्यू किया था / सुरेखा को तीन बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था / उन्हें ये सम्मान फिल्म तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए मिला था / नेशनल अवॉर्ड के अलावा सुरेखा ने 1 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 1 स्क्रीन अवॉर्ड और 6 इंडियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड्स जीते थे /

.

.

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें