PTB Big न्यूज़ टोक्यो : Tokyo Olympics का आज 5वें दिन के साथ ही Tokyo Olympics में भारत के लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही, भारत के लिए दिन की शुरुआत निशानेबाजी से हुई / पदक की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में उतरे थे लेकिन दूसरे क्वालीफिकेशन से आगे नहीं जा सके / इसी इवेंट में अभिषेक वर्मा और यशस्विनी देसवाल की जोड़ी भी उतरी थी लेकिन यह जोड़ी पहले दौर में ही बाहर हो गई / सौरभ और मनु से पदक जीतने की उम्मीद लगाई जा रही थी /
. . .इनके अलावा 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भी भारत को निराशा हाथ लगी / दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेनिल वालविरान के साथ अंजुम मोदगिल और दीपक कुमार की जोड़ियां इस इवेंट के पहले ही दौर में बाहर हो गईं / वहीं पुरुष हॉकी टीम पर भी नजरें थी और उसने अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हरा दिया / टेबल टेनिस में भारत की इकलौती उम्मीद अचंता शरत कमल से जो उम्मीदें थीं उन पर वो खरा नहीं उतर सके और चीन के खिलाड़ी मा लोंग से हार कर बाहर हो गए /
.
.बैडमिंटन में सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग का मुकाबला तो जीता लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके / वहीं मुक्केबाजी उन खेलों में से रहा जहां भारत को अच्छी खबर मिली / महिलाओं के 69 किलोग्राम भारवर्ग में लवलिना ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है / भारत की बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने राउंड ऑफ 16 में जर्मनी की एपेट्ज नेदिन को हरा दिया है / लवलीना ने 3-2 से ये मैच जीता। वह मेडल से बस एक जीत दूर हैं / आपको यह भी बता दें कि लवलीना मेडल से एक जीत दूर है / सेमीफाइनल में पहुंचते ही उनका ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाएगा / क्वार्टर फाइनल मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































