PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

22 मिनट में बैंक से लूट ले गए 4.60 लाख रूपये, तीन चोरों ने दीवार में सेंध लगाने के बाद गैस कटर से काटी बैंक में रखी सेफ,

punjab tarantaran thieves loot around five lakh from bank

PTB Big Crime न्यूज़ तरनतारन : तरनतारन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते कस्बा हरीके पत्तन के पास गांव गंडीविंड में सहकारी कोआपरेटिव बैंक की दीवार को सेंध लगाकर लुटेरे रात के अँधेरे में सेंध लगते हुए बैंक की सेफ में रखे करीब 4.60 लाख लूट कर फरार हो गए / इस सनसनीखेज घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई /

.

.

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहकारी कोआपरेटिव बैंक की ब्रांच अनाज मंडी के साथ है / इसकी दीवार तोड़कर चोरों ने गैस कटर की मदद से बैंक में पड़ी लोहे की छोटी सेफ को काटा और उसमे पडी राशि चोरी कर ली / चोर बैंक में लगे सीसीटीवी केमरे में कैद हो गए हैं / पुलिस ने उनकी पहचान लिए करवाई शुरू कर दी है / गोइंदवाल साहिब के डीएसपी सतिंदर चड्ढा, थाना चोहला साहिब के प्रभारी इंपेक्टर परमजीत सिंह वर्दी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है /

.

.

गांव गंडीविंड (धत्तल) की अनाज मंडी में सहकारी कोऑपरेटिव बैंक की शाखा है / शाखा की इमारत काफी पुरानी है / रात को यहां पर चौकीदार की व्यवस्था नहीं है / बुधवार रात 12.36 मिनट पर 3 नाकाबपोशों ने बैंक की दीवार तोड़ी और अंदर दाखिल हुए / तीनों आरोपितों ने बैंक में पड़ी 1 मिलीमीटर मोटी चादर वाली छोटी सेफ को गैस कटर से काटा और सेफ में पड़ी 4,60,891 रुपये की राशि उड़ा दी / इस सनसनीखेज घटना का पता सुबह करीब 8.30 बजे उस समय चला जब स्टाफ ने बैंक खोला तो उनके होश उड़ गए /

.

.

मौके पर ब्रांच मैनेजर भूपिंदर सिंह ने पुलिस को खबर की / सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी सतिंदर चड्डा, थाना चोहला साहिब प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी मौके पर पहुंचे और फिंगर प्रिंट माहिर टीम को बुलाया गया / जांच के दौरान यह भी पता चला कि करीब 22 मिनट तक बैंक में रहे तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है / वहीं स्थानीय पुलिस के अधिकारीयों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन युवक दिखाई देते है / फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान लिए कार्रवाई शुरू करते अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें