PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

विवाहित महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पति से मांगे पैसे,

woman misdeed by mixing intoxicants in cold drink in ludhiana Crime News

PTB Big Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में बैंक लोन का काम करने वाली महिला के साथ बैंक लोन का काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया / आरोपित ने उसकी अश्लील फोटो भी खींच लिए / जिससे डरा धमका कर वो लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा / हद तो तब हो गई जब वाे उन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसके पति से पैसों की मांग करने के लिए उसे घर पहुंच गया / जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी /

.

.

अब थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है / इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित की पहचान न्यू बसंत नगर की गली नंबर 5 निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई / पुलिस ने गिल रोड के दशमेश नगर निवासी 43 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया /

.

15 जनवरी 2021 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि वो प्राइवेट तौर पर लोगों का बैंक लाेन कराने का काम करती है / आरोपित भी उसी लाइन में है / बैंक के काम संबंधी वाे अकसर उसके पास आता जाता था / इस लिए दोनों की जान पहचान थी / 13 जुलाई 2019 को वो उसे बैंक का एक काम करने के बहाने अपने दोस्त के घर दशमेश नगर एमआइजी फ्लैट्स में ले गया / जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिला कर पिला दी /

.

.

बेहोशी की हालत में आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो लिए / उन्हीं फोटो को सार्वजनिक करने की धमकियां देकर वाे उसके साथ दुष्कर्म करता रहा / 12 जनवरी 2021 के दिन आरोपित उसके घर आया / उसने उसके पति के सामने ही उसकी अश्लील फोटो दिखाते हुए उसे पैसे देने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया /

.

जिसके चलते मजबूरन उसे पुलिस की शरण में आना पड़ा / मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपित पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी / डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें