PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज के एन एस एस कैडेट्स ने पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान समर्पित सामुदायिक से... एम.वॉक. सेमेस्टर-I की छात्राओं ने एच.एम.वी. का मान बढ़ाया, रचनात्मकता एवं जीवन कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंट सोल्जर ग्रुप में "कुकिंग विदाउट फायर" गत... विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent ने मारी लाखों की ठगी, एजेंट के खिलाफ FIR हुई दर्ज पंजाब में हुई बड़ी वारदात! मोमोज खा रहे 2 सगे भाइयों पर दोस्तों ने कर दिया काति*लाना हम/ला पंजाब! तेज हुई बरगाड़ी बेअदबी व बहबल कलां गोलीकांड की जांच, घटनास्थलों पर पहुंची SIT ईमानदारी अभी जिंदा है! ढाबे पर व्यक्ति भूला पर्स, दुकानदार ने लौटाया 4 लाख का सामान सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को किया रद्द, पंजाबी परिवारों को मिली बड़ी राहत क्या आप भी भेजते हैं अपने बच्चों को डे-केयर में, तो यह ख़बर आपके लिए है जरुरी

Tokyo Olympics 2021 में अदिति अशोक ने गोल्फ में किया शानदार प्रदर्शन, PM मोदी, राष्ट्रपति कोविंद और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई,

Tokyo Olympics 2021 Many celebrities including President Ram Nath Kovind PM Modi Anurag Thakur congratulated Aditi Ashok

PTB News स्पोर्ट्स : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि वे मेडल जीतने से चूक गईं और वे अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं / ओलंपिक में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली गोल्फर बन गई हैं / अदिति को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई हस्तियों ने बधाई दी है /

.

.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अदिति अशोक भले ही मेडल नहीं जीत पाई, लेकिन वह अपने प्रदर्शन से मिसाल कायम करने में कामयाब रहीं / मोदी ने ट्वीट किया, ”बेहतरीन खेलीं अदिति. टोक्यो 2020 में आपने शानदार कौशल और संकल्प का प्रदर्शन किया / आप पदक से मामूली अंतर से चूक गईं, लेकिन इसमें अब तक किसी भी भारतीय ने जो हासिल किया आप उससे कहीं आगे निकल गईं और आपने एक मिसाल कायम की है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं,

.

.

अनुराग ठाकुर ने अदिति को बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा ”भारतीय वुमेन गोल्फर ने ओलंपिक खेलों में पहली बार चौथा स्थान हासिल किया / अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में अपने अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए स्टैंडिंग ओवेशन की हकदार हैं / आप लगातार अच्छा खेलीं और हम अंत तक अपनी सांसे थामें रहे / अदित अशोक आपने इतिहास रच दिया, भविष्य की शुभकामनाएं /

.

.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अदिति को बधाई देते हुए कहा कि अदिति अशोक अच्छा खेलीं, भारत की एक और बेटी ने अपनी पहचान बनाई, आपने आज के ऐतिहासिक प्रदर्शन से भारतीय गोल्फ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है / आपने बेहद शांत और शिष्टता के साथ खेली हैं / धैर्य और कौशल के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए बधाई /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें