PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 के अनुसार पंजाब के नंबर 1 ऑटोनॉमस कॉलेज तथा टॉप नेशनल रैंकिंग प्राप्त महिला, सशक्तिकरण की सीट कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर सदा देशभक्ति के रंग में सराबोर संस्था है /इसी के तहत के.एम.वी. के एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा लंबा पिंड चौक, जालन्धर में स्थापित शहीद स: उधम सिंह की प्रतिमा की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है /
. . .इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एन.सी.सी. डायरेक्टरेट, चंडीगढ़ के दिशा निर्देशन के अंतर्गत विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स ने शहीद स: उधम सिंह की प्रतिमा को साफ करते हुए इस महान शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई /विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को ऐसी सामाजिक गतिविधियों में शामिल करना उनमें जिम्मेदार तथा आदर्श नागरिक बनने की भावना पैदा करना है /
.
.आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि कन्या महाविद्यालय के कैडेट्स के द्वारा अकादमिक सत्र के दौरान समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों जैसे:- सार्वजनिक पार्कों की साफ-सफाई एवं संरक्षण, खून-दान आदि में बढ़ चढक़र भाग लिया जाता रहता है /उन्होंने यह भी बताया कि उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत विद्यालय के द्वारा कुछ गावों को भी गोद लिया गया है / इसके साथ ही इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने एन.सी.सी. विभाग के द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































