PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

पंजाब में इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद धार्मिक स्थलों, भाजपा और RSS कार्यालयों की भी बढ़ेगी सुरक्षा,

chandigarh security of religious places bjp and rss offices will increase after intelligence alert Punjab PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली / चंडीगढ़ : बीते कुछ महीनों से राज्य में ड्राेन मंडराने और हथियार मिलने की घटनाएं बढ़ रही हैं / इससे इंटेलिजेंस ने राज्य में आतंकी गतिविधियों के बढ़ने की आशंका जताई है / इसी के मद्देनजर राज्य सरकार विभिन्न जिलों में धार्मिक स्थलों, बीजेपी और आरएसएस के कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ाने जा रही है / गत दिवस मुख्यमंत्री ने एमएचए से हथियारबंद पुलिस बल पुलिस सरहद पर तैनात करने की मांग को लेकर अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे, केंद्र की खुफिया एंजेसियों ने बाॅर्डर जिले की गत 10 सालों के दौरान हुए आतंकी घटनाओं की रिपोर्ट भी बनाने शुरू कर दी है /

.

.

पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है, इसलिए पंजाब के कई जिले पाक सरहद की ओर है और पंजाब में यहां से आतंकी गतिविधियों की आशंका बनी रहती है, हालांकि बीएसएफ तैनात है, लेकिन पंजाब को और पुलिस बल की जरूरत है / इसलिए सरकार सुरक्षा व्यवस्था टाइट पर हथियारबंद पुलिस बल तैनात करेगी ताकि किसी भी गड़बड़ी से तुरंत निपटा जा सके / इसके लिए स्टेट पुलिस व केंद्रीय गृह मंत्रालय संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर एक सिक्योरिटी प्लान भी बनाने का फैसला किया है /

.

नए सिक्योरिटी प्लान में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के डीजीपी की संयुक्त मीटिंग कर अंतिम रूप दिया जाएगा / वहीं डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि अलग अलग एजेंसियों से मिलकर स्पेशल सिक्योरिटी प्लान तैयार किया जा रहा है / इसमें सभी वर्गों की सिक्योरिटी को देखते हुए बाॅर्डर से लेकर संवेदनशील जिलों में सिक्योरिटी प्रबंधों को लेकर रिव्यू करने के निर्देश दिए हैं /

.

.

बीते दिन यानि बुधवार को डीजीपी कार्यालय ने अमृतसर, जालंधर, तरनतारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, बठिंडा, फगवाड़ा और मोगा में सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ाने के आदेश दिए हैं, चूंकि इन जिलों में लोगों की आवाजाही अधिक है और इनकी जनसंख्या भी अधिक है, इसलिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर इन जिलों में सिक्योरिटी टाइट करेगी /

.

सिक्योरिटी व्यवस्था को सख्ती करने के लिए राज्य भर में हाइ अलर्ट को भी जारी कर दिया गया है, जबकि संबंधित जिलों में विशेष सिक्योरिटी प्रबंधों के तहत सितंबर माह के अंत तक हाइ अलर्ट के निर्देशों को जारी रखा जाएगा / मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में भारत-पाक सरहद पर कंटीली तार आईएसआई और पाकिस्तान आधारित खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों द्वारा विकसित किए गए सिस्टम के चलते प्रभावहीन हो गई है / वहीं 15 अगस्त के देखते हुए विशेष तौर पर सिक्योरिटी प्रबंधों पर खास तौर पर नजर रखने को कहा गया है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें