PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के स्कूलों को बंद करने को लेकर शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने दिया बयान,

punjab school will not be closed due to corona says education minister vijay inder singha

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : पंजाब के स्कूलों में छात्रों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद पेरेंट्स चिंता में हैं / इसे लेकर शुक्रवार को पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया कि पंजाब के स्कूल बंद नहीं होंगे / शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि लुधियाना में टैस्टिंग के दौरान 20 बच्चे पाजिटिव आए थे लेकिन बाकी जगह पर कोई केस नहीं सामने आया है / स्कूल में 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी बच्चा होगा तो उसे वैक्सीन लगाई जाएगी /

.

.

इस दौरान मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि शिक्षा विभाग लगातार विभिन्न जिलों के डीसी के साथ संपर्क में है / जिलाधीश लगातार स्कूलों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं / अगर ज्यादा केस सामने आते हैं तो स्कूल बंद करने पर विचार किया जा सकता है / आपको यह भी बता दें कि पंजाब सरकार ने 26 जुलाई को 10वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को आफलाइन क्लासेस के लिए खोल दिया था / बाद में 2 अगस्त से बाकी स्कूल भी खोल दिए गए थे /

.

.

करीब दस दिन पहले लुधियाना के दो सरकारी स्कूलों में बच्चे कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था / सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती जोधेवाल में एक ही कक्षा के आठ छात्र कोरोना पाॅजिटिव निकले थे / सरकारी हाई स्कूल कैलाश नगर 12 छात्र पाॅजिटिव मिले / अन्य जिलों से भी मामले सामने आए थे। इसके बाद पेरेंट्स दोबारा चिंतित होने लगे थे कि स्कूल खुले रहेंगे या फिर बंद हो जाएंगे /

.

.

आज यानि शुक्रवार को शिक्षा मंत्री ने उनकी शंका दूर करते हुए स्पष्ट कहा कि फिलहाल स्कूल बंद नहीं होने वाले हैं / आपको यह भी बता दें कि चीफ सेक्रेटरी पंजाब विनी महाजन ने स्कूलों में रोजाना टेस्टिंग करने के निर्देश दिए हैं / जिलों में डीसी ने स्कूलों के स्टाफ की जल्द से जल्द वैक्सीनेशन पूरी करने के निर्देश दिए हैं / इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में वैक्सीनेशन कैंप लगाने को कहा गया है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें