PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में अवैध हथियार तस्कर अमित कल्याण को पुलिस ने 2 पिस्टल, 13 कारतूस लाखों के कैश सहित किया गिरफ्तार,

jalandhar Rural police arrested arms smuggler amit kalyan with 2 illegal pistols 13 cartridges and rs 790 lakh cash SSP Naveen Singla

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात पुलिस की CIA स्टाफ की टीम ने 2 अवैध पिस्टल और 7.90 लाख कैश के साथ एक ब्रीजा कार सवार आरोपी अमित कल्याण को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है / पिस्टल के अलावा आरोपी के पास से 13 कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं / आरोपी के खिलाफ थाना मकसूदां में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है /

.

.

वहीं शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी हथियारों की तस्करी करता था, जिसे वह दूसरे बदमाशों को उपलब्ध करवाता था / इस दौरान SSP नवीन सिंगला मीडिया को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमित कल्याण नाम का व्यक्ति मकसूदां इलाके में हथियार लेकर घूम रहा है /

.

.

पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर इलाके में रेड कर अमित कल्याण निवासी सुभाना को गिरफ्तार कर लिया / उसके पास से पुलिस ने .30 बोर और .32 बोर के दो पिस्टल बरामद किये हैं / आरोपी से 7.90 लाख का कैश भी बरामद हुआ है / जो उसने‌ हथियारों की तस्करी कर कमाए थे / वह जिस गाड़ी में आया था, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है /

.

.

वहीं SSP नवीन सिंगला ने बताया कि अमित कल्याण के खिलाफ पहले ही 5 केस दर्ज हैं / इनमें नशा तस्करी, जानलेवा हमले व मारपीट के केस शामिल हैं / पुलिस अब आरोपी के हथियार तस्करी नेटवर्क के बारे में पता लगा रही है ताकि जिनसे वह हथियार खरीदता और जिन्हें आगे बेचता था, उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें