PTB Big Crime न्यूज़ होशियारपुर : होशियारपुर की रहीमपुर सब्जी मंडी से आज तड़के करीब साढ़े 5 बजे एक आढ़ती को हथियारों की नोक पर अगवा कर लिया / किडनैपर सफेद रंग की वरना गाड़ी में आए थे / किडनैप हुए युवक की पहचान राजन के रूप में हुई है जो 22 साल का है / यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है / राजन एमएस जयपाल एंड राजन फ्रूट कंपनी के नाम पर काम करता था /
. . .यह घटना सुबह उस समय हुई जब हर रोज की तरह राजन अपनी कार में मंडी जा रहा था / इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे कार सहित किडनैप कर लिया / बाद में फोन पर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है / किडनैप हुए आढ़ती राजन के चाचा ने बताया कि पहले उनका भतीजा दुकान पर आता है, उसके बाद वो और फिर उनके बड़े भाई दुकान पर आते हैं /
.

आज सुबह जब वह 5 बजकर 10 मिनट पर वह काम पर पहुंचे तो उनके बड़े भाई मंडी से वापिस आ रहे थे / इस दौरान उन्होंने बताया कि राजन अभी तक काम पर नहीं पहुंचा / यह सुनकर राजन के चाचा हैरान रह गए / जब उन्होंने राजन के फोन पर फोन किया तो उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था, फिर उन्होंने दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे चेक किए तो पूरी वारदात का खुलासा हुआ / फिलहाल पुलिस राजन का पता लगाने में जुटी हुई है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































