PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

नवजोत सिंह सिद्धू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लखीमपुर खीरी की घटना के बाद कर रहे थे प्रदर्शन, पंजाब में गर्माई सियासत,

politics heats up in punjab on incident of lakhampur kheri in uttar pradesh and cm charanjit singh channi and sad team will go navjot singh sidhu punjab congress

PTB Big Political चंडीगढ़ : उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना से पंजाब में भी सियासत गर्मा गई है और राज्‍य में लोगों में रोष है / पूरे राज्‍य में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं / इस घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है / सियासी दल लखीमपुर खीरी की घटना की निंदा करने के साथ ही उत्‍तर प्रदेश अपने प्रतिनिधिमंडल भेजने की तैयारी कर रहे हैं /

.

.

.

राज्‍य के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी और गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा वहां जाएंगे / इसके लिए पंजाब सरकार की ओर से उत्‍तर प्रदेश शासन से अनुमति मांगी गई है / दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधिमंडल भी लखीमपुर खीरी जाएगा / इस दल का नेतृत्‍व पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा करेंगे / वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्‍व में कांग्रेस के नेता, विधायक और कार्यकर्ता पंजाब राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर थे, जिनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है /

.

.

वहीं प्रदर्शन मेंं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हैं / यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों भी मौजूद हैं / पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान कुलजीत नागरा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो लोग प्रदर्शन कर रहे थे उनमें से कई युवाओं चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़कर गए थे / उन्हें रात को मैसेज भेजकर कहा था कि आपको मार दिया जाएगा और अगले ही दिन उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया /

.

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें