PTB Big News पटियाला / मोहाली : पंजाब के नवनयुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी 10 अक्तूबर को होगी, जिसके संबंध में बीते दिन उनके घर पर भी एक समारोह आयोजित किया गया / पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह की शादी सिमरनधीर कौर निवासी मोहाली से होनी तय हुई है / नवजीत ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री करके फिर पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ पास की है /
. .इतना ही नहीं चरणजीत सिंह चन्नी की होने वाली बड़ी बहू सिमरन भी इंजीनियर है / उसने भी इंजीनियरिंग की है और अब वह MBA कर रही है / जानकारी के अनुसार 10 अक्तूबर को दिन रविवार को विवाह गुरुद्वारा सच्चा धान साहिब, फेज 3B 1, मोहाली में होगा / इसके बाद गुरू का लंगर भी होगा /
.
.
शादी के अगले दिन मोहाली में 11 अक्तूबर को शाम 7 बजे अरिस्ता पैलेस, सन्नी एनक्लेव, खरड़ में रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई है, जिसमें पारिवारक सदस्यों के अलावा कई दिग्गज नेता भी नजर आएंगे /
.
बताया जा रहा है कि 10 अक्तूबर को होने वाले विवाह समारोह में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मंत्रियों और हाईकमान के कुछ सीनियर नेताओं को भी न्यौता दिया है / शादी के कार्ड पहले छपने से उन पर चन्नी को कैबिनेट मंत्री बताया गया है और साथ ही अलग स्लिप में मुख्यमंत्री पंजाब लिखा गया है /चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर और हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भी न्यौता दिया गया है ऐसा सूत्रों से पता चला है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































