PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

विमान क्रैश में भारतीय डॉक्टर सहित 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, जिस मकान पर गिरा विमान वह जलकर राख,

california plane crash that burned homes Two people including Indian-origin cardiologist died

PTB Big न्यूज़ कैलिफोर्निया : अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक विमान दुर्घटना में भारतीय मूल के हृदय रोग विशेषज्ञ समेत दो लोगों की मौत हो गई और दुर्घटना के कारण पास के मकानों में आग लग गई जिससे काफी क्षति हुई / मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई / अरिजोना के युमा रीजनल मेडिकल सेंटर (YRMC ) के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुआ दो इंजन का यह विमान संस्थान में कार्यरत डॉ. सुगाता दास का ही था /

.

.

.

बीते सोमवार को हुए इस भयानक हादसे में डॉ दास की भी मौत हो गई / अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि हादसे के वक्त दास विमान चला रहे थे या नहीं / YRMC के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भरत मागू ने एक बयान में कहा कि स्थानीय हृदय रोग विशेषज्ञ सुगाता दास के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर हमें गहरा दुःख हुआ है / विमान सैंटी (कैलिफोर्निया) के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ / मागू ने कहा कि वह एक बेहतरीन हृदय रोग विशेषज्ञ और परिवार के प्रति समर्पित व्यक्ति थे /

.

.

इस मुश्किल वक्त में हम उनके परिवार, मित्रों और सहयोगियों के प्रति संवेदना जताते हैं / सैंटी में संताना हाई स्कूल के पास हुए हादसे के बाद आग लगने से दो मकान जलकर खाक हो गए और पांच अन्य मकानों एवं कई वाहनों को क्षति पहुंची, हालांकि आग अन्य मकानों तक फैलती, उससे पहले ही दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया / हादसे में मारा गया अन्य व्यक्ति एक यूपीएस कर्मी था जो घटना के वक्त जमीन पर काम कर रहा था / यूपीएस ने यह पुष्टि की है कि विमान हादसे में उसके एक कर्मी की मौत हो गई /

.

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें