PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में महर्षि वाल्मीकि जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज विशाल शोभा यात्रा निकाली जा रही है / महर्षि वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ले से शुरू होकर यह शोभा यात्रा शहर के प्रमुख जगहों से होकर गुजरेगी / इसे देखते हुए सुबह 10 से रात 10 बजे तक शोभा यात्रा के रूटों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी / लोग ट्रैफिक जाम में न फंसे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट तैयार किए हैं / शहर में कई जगहों से रूट को डायवर्ट भी किया गया है /
. .यह शोभा यात्रा महर्षि वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ला से शुरू होकर ज्योति चौक, पीएनबी चौक, मिलाप चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, टांडा चौक, माई हीरा गेट (सर्कुलर रोड), शीतला मंदिर, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, बस्ती अड्डे से होते हुए भगवान वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ले में आकर खत्म होगी /
.
.
अगर आप शहर से दूसरी और निकलना चाहते हैं तो नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, पुली अली मोहल्ला, ज्योति चौक, जीपीओ (प्रेस क्लब) चौक, नामदेव चौक, शास्त्री चौक, प्रतापबाग मोड़, दमोरिया पुल (इकहरी पुली के सामने), रेलवे क्रॉसिंग अड्डा होशियारपुर, दोआबा चौक, रेलवे क्रॉसिंग अड्डा टांडा, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, फुटबॉल चौक, मोड़ हैनरी पेट्रोल पंप, टी-प्वाइंट गोपाल नगर, मोड़ महालक्ष्मी नारायण मंदिर नजदीक पुरानी जेल, टी-प्वाइंट शक्ति नगर की और से निकल सकते हैं /
. .वहीं ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान निर्धारित रूट के बजाय डायवर्ट रूट का ही इस्तेमाल करें / इससे लोग ट्रैफिक जाम से बच सकेंगे / इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































