PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान केस में हुआ बड़ा खुलासा, छोड़ने के लिए मांगे गए थे करोड़ों रूपये,

cruise drug case aryan khan drug case son of shahrukh khan Mumbai

PTB Big न्यूज़ मुंबई : क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में गिरफ्तार किए गए शाहरूख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका चार बार कोर्ट ने खारिज कर दी है वहीं अब अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को है / वहीं इस केस में एक बड़ी खबर सामने आई है /

.

.

दरअसल, जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ की मांग की गई थी / आपको यह भी बता दें कि यह भी दावा है कि NCB के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने किया है / प्रभाकर सैल एक अन्य स्वतंत्र गवाह केपी गोसावी का बॉडीगार्ड रहा है / गोसावी वही शख्स है जिसके साथ आर्यन खान की एक सेल्फी वायरल हुई थी /

.

.

एक रिपोर्ट के अनुसार प्रभाकर सैल ने एक एफिडेविट में कहा है कि केपी गोसावी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की ओर से आर्यन खान को छोड़े जाने की बात की थी / उधर, समीर वानखेड़े ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है और मुंबई पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर कहा है कि गलत तथ्यों के आधार पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए /

.

.

समीर वानखेड़े ने बिना नाम लिए मंत्री नवाब मलिक की ओर से उन्हें जेल भेजे जाने की धमकी का भी जिक्र किया / प्रभाकर सैल ने रविवार को आरोप लगाया कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ की मांग की गई थी / इस संबंध में केपी गोसावी ने समीर वानखेड़े की ओर से बात की थी / आपको यह भी बता दें कि केपी गोसावी अभी फरार है / प्रभाकर सैल ने यह भी कहा कि NCB द्वारा इस केस में उनसे खाली पंचनामे पर हस्ताक्षर कराए गए /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें