PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन 5 महीने से जेल में बंद,

WATSAP Group admin shut down in jail for 5 months

PTB Big Shocking News

दर्ज हुआ देशद्रोह का मुकदमा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ मध्य प्रदेश : अगर आप भी किसी व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य हैं या फिर एडमिन हैं तो आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो आपके सामने भी जेल जाने की नौबत आ सकती है /

जी हां, कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से / राजगढ़ के तालेन कस्बे के निवासी और बीएससी के छात्र जुनैद खान को पुलिस ने पिछले 5 महीने से जेल में बंद करके रखा है और गौर करने वाली बात यह है कि जुनैद ना तो ग्रुप का एडमिन था और ना ही उसने मैसेज भेजे थे /

दरअसल राजगढ़ के तालेन कस्बे के जुनैद खान को पुलिस ने 14 फरवरी 2018 को व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज फारवर्ड होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया / वहीं परिजनों का कहना है कि आपत्तिजनक मैसेज फॉरवर्ड होने के बाद वास्तविक ऐडमिन ने ग्रुप छोड़ दिया / लेकिन, जब पुलिस की कार्रवाई हुई तो उस समय तक जुनैद एडमिन बन गया था / जिस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया / अब जुनैद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है / वहीं स्थानीय लोगों ने वास्तविक एडमिन इरफान के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है /

इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के वक्त जुनैद ही व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था / ऐसे में जुनैद ही मैसेज के लिए जिममेदार है / जुनैद के भाई फारुख के मुताबिक आपत्तिजनक मैसेज के शेयर किए जाने के वक्त ग्रुप का एडमिन जुनैद नहीं था, लेकिन वास्तविक एडमिन और अन्य सदस्यों द्वारा ग्रुप छोड़ने के बाद जुनैद एडमिन बन गया /

वहीं देशद्रोह का मामला होने के कारण कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है और इस वजह से वह अपनी परीक्षा भी नहीं दे पाया / पुलिस ने इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया है /

WATSAP Group admin shut down in jail for 5 months