PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने की ‘मिशन क्लीन’ की घोषणा, जाने किस-किस के खिलाफ हाेगी बड़ी कार्रवाई,

cm Punjab charanjit singh channi announces mission clean and action against sand and liquor mafia in punjab Chandigarh

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य भर में ‘मिशन क्लीन’ शुरू करने का ऐलान कर दिया है / इसके तहत राज्‍य में रेत खनन, शराब और नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी / मुख्‍यमंत्री चन्‍नी ने राज्‍य के डिप्टी कमिश्नर और जिला पुलिस प्रमुखों को रेत और शराब के अवैध धंधे में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं /

मुख्यमंत्री चन्नी ने नशे के कारोबार और भ्रष्ट कार्यों में लिप्त लोगों के साथ किसी भी किसी तरह का लिहाज़ न बरतने के आदेश दिए हैं / उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम के मद्देनजऱ दुकानदारों को पटाख़े और खाने-पीने की वस्तुओं समेत अपना सामान बेचने में हर संभव सहयोग देना चाहिए है /

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि रेत को लाने और ले जाने में शामिल लोगों को अधिक वसूली नहीं करनी चाहिए और इस संबंध में किसी भी किस्म की लापरवाही को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा / इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के विकास कार्यों के लिए रेत और बजरी की लेवलिंग के लिए पंचायतों से कोई वसूली नहीं की जानी चाहिए /

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विजिलेंस ब्यूरो के डायरेक्टर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय और समूह एसएसपीज़ की उपस्थिति में विजीलेंस विभाग की बैठक भी की और भ्रष्टाचार में शामिल कर्मचारियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करते हुए मिशन क्लीन की सफलता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए / वहीं कानून व्यवस्था की स्थिति संबंधी अवगत करवाते हुए उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उपायुक्तों और एसएसपीज़ को विशेष तौर पर मौजूदा त्योहारों के मौसम के दौरान सीमा पार से खतरे को ध्यान में रखते हुए

और अधिक चौकस रहने के निर्देश दिए और गश्त कार्यवाहियों को बढ़ाने के लिए कहा, रंधावा ने कहा कि थानों के अंदर पुलिस अधिकारी मौजूद होने चाहिए और मोबाइल फोन पर थाने की कार्यवाही चलाने से गुरेज़ किया जाए / इस मौके पर अन्यों के अलावा मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता, प्रमुख सचिव (गृह विभाग) अनुराग वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुसन लाल और निदेशक (खनन एवं भूविज्ञान) राहुल भंडारी उपस्थित थे /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News