PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के एडवोकेट जनरल एपीएस दयोल ने दिया पद से इस्तीफा

punjab advocate general aps deol resigns from the post

PTB Big News चंडीगढ़ : सोमवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, पंजाब के महाधिवक्ता (एजी) एपीएस देओल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है / उनका इस्तीफा एक चौकाने वाली घटना है, क्योंकि उन्हें 27 सितंबर को प्रतिष्ठित एजी पद पर चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा नियुक्त किया गया था /27 सितंबर को, पंजाब सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता एपीएस देओल की पंजाब एजी के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी,उन्होंने अतुल नंदा की जगह ली थी, जिन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पंजाब के पद से इस्तीफे के बाद एजी के पद से अपना इस्तीफा दे दिया था /

.

.

हालांकि, एडवोकेट देओल की एजी के रूप में नियुक्ति हाेते ही बहस शुरू हो गई थी क्योंकि उन्होंने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की कई केस में पैरवी की थी / सैनी जो बेअदबी मामलों से संबंधित बहबल कलां फायरिंग की घटना में आरोपों का सामना कर रहे हैं / पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी देओल की नियुक्ति का विरोध किया था / एजी राज्य का सबसे वरिष्ठ कानून अधिकारी होता है और उसे कैबिनेट मंत्री के समकक्ष रैंक प्राप्त हैं /

.

.

पिछले दिनों पंजाब सरकार द्वारा बेअदबी मामले में राम रहीम के प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाने पर हाई कोर्ट की रोक व पंजाब सरकार द्वारा बेअदबी मामलों के पैरवी के लिए नियुक्त स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर आरएस बैंस की ट्रायल कोर्ट में पैरवी पर रोक से पंजाब सरकार की होती फजीहत से देओल पर सवाल उठने लगे थे।

.

.

पिछले कई दिनों से भी देओल की इस्तीफे की अटकलें चल रही थी जो सोमवार को सही साबित हुई / देओल की नियुक्ति से पहले अमोल रत्न सिह सिद्धू व डीएस पटवालिया के नाम भी कई दिनों तक एजी के लिए चला था / देओल की पंजाब के 31 वें एडवोकेट जनरल पर नियुक्त किसी आर्श्चय से कम नहीं थी, क्योंकि वो सरकार के सबसे अटकने वाले पूर्व पुलिस प्रमुख सुमेध सिंह सैनी के वकील रहे व सैनी को राहत दिलाने में उनका बड़ा योगदान रहा /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें