PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर के सबसे प्रसिद्ध होटल में पड़ी ED की रेड, हवाला कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है मामला,

cabana resort and spa attached in the case related to hawala business punjab crime Jalandhar Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते फगवाड़ा सड़क मार्ग पर स्थित कबाना रिजार्ट कुर्क कर लिया गया है / प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत और नीदरलैंड में कानूनी सहयोग के तहत हवाला कारोबार रोधी कानून के तहत भारतीय मूल के डच नागरिक शिवलाल पब्बी और उसके साथियों के 32.57 करोड़ रुपये कीमत के जालंधर में कबाना रिजार्ट और स्पा को कुर्क किया है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ED ने कहा कि नीदरलैंड सरकार के अनुरोध पर शिवलाल पब्बी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्डिंग की जांच शुरू की गई थी / जांच में सामने आया कि शिवलाल पब्बी ने अपने भारतीय सहयोगियों की मदद से जाली दस्तावेज तैयार कर नीदरलैंड में धोखाधड़ी और जालसाजी की है / जांच एजेंसी के अनुसार शिवलाल पब्बी नीदरलैंड में पाकिस्तानी नागरिकों के जरिए हवाला कारोबार कर रहा था /

यह पाकिस्तानी नागरिक इस समय दुबई में रह रहे हैं / उन्होंने फगवाड़ा में शिवलाल पब्बी और उसके परिवार के सदस्यों के खातों में पैसा हस्तांतरित किया था / जांच एजेंसी के अनुसार हवाला कारोबार की आय को रिसार्ट के विकास और निर्माण में निवेश किया गया / इसका प्रबंधन शिवलाल पब्बी के चचेरे भाई अनिल कुमार चोढा और मनोज कुमार चोढा देख रहे हैं /

इससे पहले शिवलाल पब्बी को ED ने 17 जुलाई को देश छोड़कर भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया था / ईडी ने शिवलाल पब्बी, अनिल कुमार चोढा, मनोज कुमार चोढा, मुकेश शर्मा, मेयफेयर रिसार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और कबाना इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मोहाली की विशेष अदालत में नौ सितंबर को शिकायत दायर की थी / यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है /

छह महीने पहले ED की दिल्ली की टीम ने फगवाड़ा रोड स्थित क्लब कबाना में 25 करोड़ की फारेन ट्रांजेक्शन की जांच को लेकर रेड की थी / उसी समय से क्लब कबाना का प्रबंधन ईडी के रडार पर चल रहा था / उसके बाद से क्लब कबाना में होने वाले तमाम आयोजनों पर भी ED की नजर बनी हुई थी / जालंधर में बीते 10 सालों से हाई प्रोफाइल शादियों से लेकर बड़े आयोजनों तक की जांच भी ED ने की थी /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें