PTB Big News चंडीगढ़ : एपीएस देओल ने आज एक बड़ा बयान दिया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है / उनका कहना है कि उनके विरोधियों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की है / वहीं सोमवार को एक खबर सामने आ रही थी जिसमें कहा गया था कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के हमलों के बाद देओल ने सोमवार को मुख्यमंत्री चन्नी को अपना त्याग पत्र सौंपा दिया था /
. . .वहीं इन खबरों के बीच आज खुद देओल ने बयान दिया है कि उन्होंने एडवोकेट जनरल से इस्तीफा नहीं दिया है /दरअसल एपीएस देओल बेअदबी और पुलिस फायरिंग मामले में दो आरोपी पुलिसकर्मियों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे / ऐसे में सिद्धू की मांग थी कि उन्हें इस पद से हटाया जाए / सिद्धू की ओर से लगातार पंजाब के डीजीपी और एडवोकेट जनरल को बदलने की मांग की जा रही है /
.
.पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील एपीएस देओल को सितंबर में एडवोकेट जनरल पद पर नियुक्त किया गया था / उनसे पहले इस पद पर अतुल नंदा नियुक्त थे, कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद छोड़ने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था / देओल 2015 में धार्मिक ग्रंथ बेअदबी मामले के बाद हुई पुलिस गोलीबारी के मामले में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी के वकील थे /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































