PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर का यह विधायक एक बार फिर से चुनावी स्टंट में फंसा, धार्मिक स्थल को दी गई ग्रांट का चैक हुआ बाउंस, हर तरफ हो रही है किरकिरी,

Jalandhar Central MLA Rajinder Beri once again embroiled in controversies The check of the grant given to the religious place bounced Humiliation is happening everywhere

PTB Big Political जालंधर : जालंधर सेंट्रल के इन दिनों खूब चर्चे हो रहे हैं, वह चाहे चुनाव प्रचार से पहले किये गए वादे हों या फिर सेंट्रल की सीट को लेकर दावा, वहीं बीते दिनों सेंट्रल हल्के के अधीन पड़ती लाडोवाली सड़क भी खूब चर्चा में हैं जोकि एक हफ्ते में ही निर्माण के बाद धंस गई /

ऐसे में जहां विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वहीं कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी एक बार फिर से एक और विवाद में घिर गए हैं / दरअसल यह विवाद कोई और नहीं बल्कि इस बार धार्मिक स्थल को दी गई ग्रांट को लेकर है, जिसके बाउंस हो जाने से सेंट्रल हल्के के विधायक राजिंदर बेरी की खूब किरकिरी हो रही है /

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले जालंधर के राधा कृष्ण मंदिर की सोसाइटी को विधायक बेरी की और से चेक ग्रांट के तौर पर दिया गया था और इस दौरान राजिंदर बेरी ने खूब वाहवाही भी लूटी थी, लेकिन जब चेक खाते में लगाया गया तो पता चला कि बैंक में तो बैलेंस ही नहीं है, जिसके बाद विधायक साहिब की खूब किरकिरी हो रही है /

Jalandhar Central MLA Rajinder Beri once again embroiled in controversies The check of the grant given to the religious place bounced Humiliation is happening everywhere

लोगों का कहना है कि विधायक राजिंदर बेरी ने मंदिर कमेटी को करीब दो लाख रूपये का चैक दिया था जो चैक सोसाइटी ने खाते में लगा दिया तो बाउंस हो गया / यह मंदिर गाँव वडिंग में स्थित है जहां बेरी ने ग्रांट का चैक सोसाइटी के सदस्यों को दिया गया था / वहीं लोगों का कहना है कि चुनाव नजदीक आने पर ऐसे नेता विकास के नाम पर ग्रांट तो बांटते हैं, लेकिन अगर उनमें बेलेंस ही नहीं है तो उनका क्या करेंगे,

लोगों का कहना है कि ऐसे नेताओं को टिकट देकर पार्टी लोगों को लॉलीपॉप थमा देती है / इस संबंध में जब राजिंदर बेरी से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया / अगर इस विषय में विधायक राजिंदर बेरी अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो उनके पक्ष को भी बखूबी रूप से जनता की अदालत में रखा जायेगा /